Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में गोलाबारी की घटना में भारतीय मूल की महिला की मौत,...

अमेरिका में गोलाबारी की घटना में भारतीय मूल की महिला की मौत, एक घायल; आरोपी गिरफ्तार

न्यूयॉर्क । अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में गोलीबारी की एक घटना में भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी की इस घटना को कथित तौर पर भारतीय मूल के 19 वर्षीय एक युवक ने अंजाम दिया।

काउंटी अभियोजक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गोलीबारी 12 जून को न्यूजर्सी के उत्तर-पूर्वी मिडलसेक्स काउंटी में हुई थी।

महिलाओं को ले जाया गया अस्पताल

गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने गोली लगने से घायल हुई दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक, कार्टरेट की 29 वर्षीय जसवीर कौर को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरी पीड़ित 20 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख

न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर लिखा, “रूजवेल्ट एवेन्यू, कार्टरेट, न्यूजर्सी में हुई गोलीबारी में जसवीर कौर की दुखद मौत और गगनदीप कौर के घायल होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। @indiainnewyork मामले की आगे की कार्रवाई के लिए आरडब्ल्यूजे बरनबास हेल्थ और कार्टरेट पीडी के संपर्क में है।”

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

सीबीएस न्यूज के अनुसार दूसरी पीड़ित महिला, जसवीर कौर की रिश्तेदार थी। पुलिस ने गोलीबारी के सिलसिले में गौरव गिल नाम के व्यक्ति को बाद में गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments