Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसक्या एसी में आग लगने का डर है? तो अपनी टेंशन इन...

क्या एसी में आग लगने का डर है? तो अपनी टेंशन इन उपायों से दूर करें

नई दिल्‍ली. आपके यहां एसी है तो ये बात अच्‍छी तरह समझ लो, एसी की सर्विसिंग कराना बहुत जरूरी होता है. यही नहीं अपनी तरह एसी को आराम भी देना भी होता है, क्योंकि लगातार एसी का इस्तेमाल करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. गर्मियों के मौसम में एसी का इस्तेमाल करते हैं तो जान लो एसी कितने घंटे तक चलाना चाहिए, क्योंकि बीते दिनों नोएडा समेत कई इलाकों में एसी में आग लगने की घटना देखने को मिली है. एसी के बारे में कुछ बातें जान समझ लो जिसकी मदद से आपको ये समझने में आसानी होगी कि एसी आखिरकार कितने घंटे तक चलाना चाहिए?

दरअसल, एसी बनाने वाली कंपनियों की तरफ से तो ऐसा कुछ नहीं कहा जाता है, लेकिन अगर आप लगातार 13-14 घंटे एसी चलाते हैं तो उसे कुछ घंटों का आराम भी देना चाहिए क्योंकि एक गलती की वजह से आपको काफी नुकसान हो सकता है. लगातार एसी इस्तेमाल करने से आपको काफी परेशानी हो सकती है.

हम कई बार ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन लगातार एसी चलाने से उसके कई पार्ट्स काफी गर्म हो जाते हैं, जो बाद में बड़ा खतरा कर सकते हैं. ऐसे में आपको काफी ध्यान रखना होता है. कंप्रेसर को भी थोड़े समय के लिए बंद कर देना चाहिए.
एसी की सर्विसिंग करवाना भी बहुत जरूरी होता है. सर्विसिंग एसी की कूलिंग के लिए भी बहुत जरूरी होती है. आपको कुछ समय के साथ खुद भी फिल्टर साफ करने चाहिए. ऐसा नहीं करने पर भी एसी कूलिंग कम कर देता है. एसी कूलिंग नहीं करता है या कम करता है तो भी ज्यादातर लोग उसे उसी अवस्था में लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है.

विशेषज्ञों का सुझाव है कि एसी को हर 1-2 घंटे में 5-7 मिनट के लिए बंद कर देना चाहिए. इससे कंप्रेसर को ठंडा होने का समय मिल जाता है और आग लगने का खतरा कम हो जाता है. अगर आप इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स का इस्तेमाल करेंगे तो इस भीषण गर्मी में भी आपके एसी में आग लगने का खतरा कम हो जाएगा.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments