Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडजान्हवी ने मांगी थी मन्नत, किसी तरह से पंकज त्रिपाठी फिल्म का...

जान्हवी ने मांगी थी मन्नत, किसी तरह से पंकज त्रिपाठी फिल्म का हिस्सा बन जाएं

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के नक्शे कदम पर चलते हुए अभिनय की दुनिया में रम गई हैं. एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में आए अभी एक दशक भी नहीं हुआ है और उन्होंने तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है. एक्ट्रेस ने 2018 में धड़क फिल्म से अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद से उन्होंने 6 साल में ज्यादा फिल्में नहीं की हैं. लेकिन जितनी फिल्में की हैं उन्हें अधिकतर फिल्मों में पसंद किया गया है. उनकी एक्टिंग को सराहा गया है. अब एक्ट्रेस नई फिल्म के साथ आने जा रही हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि गुंजन सक्सेना बायोपिक के दौरान एक एक्टर के लिए उन्होंने खास मन्नत रखी थी.

जान्हवी कपूर अच्छे अभिनय की कद्र करती हैं इसलिए वे पंकज त्रिपाठी की बहुत बड़ी फैन हैं. जब उन्हें पता चला था कि गुंजन सक्सेना बायोपिक के लिए पंकज त्रिपाठी से बात चल रही है तो एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं था. वे क्रेजी हो गई थीं. वे बस चाहती थीं कि किसी तरह से पंकज त्रिपाठी इस फिल्म का हिस्सा बन जाएं. इसके लिए उन्होंने खास मन्नत भी मांगी थी. उन्होंने ये तय किया था कि वे भगवान से प्रे करेंगी कि इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी को रख लिया जाए और इसके लिए वे 10-12 दिन तक नॉन वेज को हाथ नहीं लगाएंगी. एक्ट्रेस ने ऐसा ही किया और पंकज त्रिपाठी भी आखिरकार फिल्म का अहम हिस्सा बन गए.

कारगिल युद्ध ,के दौरान देश के लिए जंग लड़ने वाली गुंजन सक्सेना पर ये फिल्म थी जिसमें जान्हवी कपूर का लीड रोल था. वहीं पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में गुंजन सक्सेना के पिता का रोल प्ले किया था. शरन शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जान्हवी और पंकज की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो अब जान्हवी कपूर मिस्टर एंड मिसेज माही के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. ये फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments