Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडकल्कि 2898 एडी: प्रभास की फिल्म को रिलीज से पहले ही आईमैक्‍स...

कल्कि 2898 एडी: प्रभास की फिल्म को रिलीज से पहले ही आईमैक्‍स के शो हुए कैंसिल

मुंबई. प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर माइथो साइंस-फिक्शन ड्रामा ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए फैन्स के बीच गजब की एक्साइटमेंट हैं. ये फिल्म गुरुवार को रिलीज होने जा रही है. ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज से पहले मेकर्स और फैन्स के लिए एक बुरी खबर आई है. फिल्म के कई शोज कैंसिल कर दिए गए हैं.

पैन-इंडियन स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर माइथो साइंस-फिक्शन ड्रामा ‘कल्कि 2898 एडी’ कल दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कमल हासन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने जहां कमल हासन का पोस्टर शेयर किया है, वहीं मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है.

123तेलुगू डॉट कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए कनाडा में आईमैक्स स्क्रीनिंग के साथ समस्याओं की खबरें आई हैं. प्रभास स्टारर इस फिल्म के हिंदी वर्जन के अब तक 15 से ज्यादा आईमैक्स शो कैंसिल कर दिए गए हैं. इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैन्स भी काफी निराश हो गए हैं. सोशल मीडिया के जरिए फैन्स अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

हालांकि एक अच्छी बात ये है कि बाकी इंटरनेशनल जगहों पर आईमैक्स स्क्रीनिंग इफैक्ट नहीं हुई है. जिसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर कुछ खास नहीं पड़ना चाहिए. ‘कल्कि 2898 एडी’ कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी. फिल्म 3डी और 4डीएक्स समेत कई तरह के फॉर्मेट में पर्दे पर उतारी जाएगी. प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के अलावा फिल्म में दिशा पटानी, शोभना, राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, मृणाल ठाकुर जैसे सितारे भी नजर आएंगे.

रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने कमल हासन का पोस्टर शेयर किया है. ‘कल्कि 2898 एडी’ में कमल हासन नेगेटिव रोल निभाते हुए नजर आएंगे. उनके किरदार का नाम यास्किन होने वाला है. पोस्टर पर भी यही लिखा हुआ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं कमल हासन का लुक काफी हटकर नजर आ रहा है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments