Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडकल्किी 2898 एडी के सीक्वल में फिर सुप्रीम यास्किन के किरदार में...

कल्किी 2898 एडी के सीक्वल में फिर सुप्रीम यास्किन के किरदार में दिखेंगे कमल हासन? खुलासा किया

मुंबई. मच अवेटेड पैन इंडिया फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज हो गई है. प्रभास स्टारर इस फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं और इसे काफी अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं. फिल्म में सुप्रीम यास्किन का रोल निभाने वाले कमल हासन ने अपने किरदार को लेकर बात की. उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में अपने रोल को लेकर भी खुलासा किया है. पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कमल हासन ने ‘कल्कि 2898 एडी’ में अपने रोल के बारे में बात की. उन्होंने कहा- अगर कोई मेरे पास आता है और सुप्रीम यास्किन की उम्र पूछता है, तो मैं हिम्मत के साथ कहूंगा कि अंदाजा लगाओ, ये आपकी चॉइस है. शायद उनकी उम्र 180 साल है.

कमल हासन ने आगे खुलासा किया कि वे ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी दिखाई देंगे और वे इसके लिए साइन कर चुके हैं. उन्होंने कहा- मैंने ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे पार्ट के लिए साइन कर दिए हैं. मैं ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक बहुत छोटी भूमिका निभा रहा हूं, लेकिन इसके सीक्वल ने मुझे अट्रैक्ट किया. इस हिस्से में मैंने बहुत लिमिटेड दिनों तक शूटिंग की है. लेकिन एक फिल्म के लिए मुझसे सहमत होने के लिए उनका भरोसा मुझे पसंद आया.

बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ में कमल हासन का सिर्फ कुछ मिनटों का ही रोल है. उन्हें मुश्किल से 10 मिनट का स्क्रीनटाइम मिला है. फिल्म में वे एक सड़े हुए और बीमार सुप्रीम यास्किन के किरदार में नजर आते हैं जो सांस लेने, घूमने और अपने कंपीटीटर्स को बाहर निकालने के लिए टेक्नोलॉजी पर हद से ज्यादा निर्भर है. लेकिन फिल्म का क्लाइमेक्स सीक्वल में उनके अहम किरदार की ओर इशारा करता है. वर्कफ्रंट पर अब कमल हासन ‘इंडियन 2’ में दिखाई देंगे, जो कि 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी. वहीं उनके पास मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ भी पाइपलाइन में है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments