Kanpur Weather: रविवार को कानपुर शहर में मौसम विभाग तेज बारिश की संभावना जताई थी। हलांकि, ट्रफ लाइन के पश्चिम की तरफ चले जाने से बारिश ना के बराबर हुई। वहीं कानपुर से तकरीबन 60 किमी दूर आंकिनघाट में 117 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस वजह से कई इलाकों में जलजमाव देखा गया।
मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पाण्डेय के मुताबिक 15 जुलाई के बाद कानपुर में मॉनसून दोबारा तेजी से सक्रिय हो सकता है। इसका सीधा असर शहर और आसपास के इलाकों होगा।
इसकी बड़ी वजह खंड वर्षा (स्पॉट रेन) जैसी परिस्थतियां हैं. बारिश का एक मख्य कारण चक्रवाती परिसंचरण भी रविवार को उत्तर मध्यप्रदेश के क्षेत्र को छोड़कर पश्चिम की तरफ बढ़ गया है। वहीं मॉनसून की ट्रफ लाइन भी अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ खिसक गई है। ऐसे में सोमवार को भी तेज बारिश के आसार कम ही हैं।
डा. पाण्डेय के मुताबिक चंद्रशेखर आज़ाद कृषी एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार से रविवार सुबह तक 9.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
