Kanpur Deh Vyapar: कानपुर शहर के कल्यानपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने एक मकान पर रेड मारकर एक सेक्स रैकेट को उजागर किया है। स्थानीय पुलिस ने इस केस में रैकेट चलाने वाले दो लोगों समेत 11 कुल आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़कियों की तस्वीरों को भेजने के लिए वाट्सएप का इस्तेमाल करते थे। डील फिक्स होने पर पसंद की गई लड़कियों को ग्राहकों के बताए होटलों और गेस्ट हाउसों में भेजा जाता था। पुलिसिया पूछताछ में कई होटलों और गेस्ट हाउसों के मैनेजरों की भी मिलीभगत का खुलासा हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक नगर इलाके में उर्विल उर्फ शुभम कटियार के घर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने जाल बिछाकर मौके से मास्टरमाइंड शुभम कटियार और उसके सहयोगी आशीष पाल समेत 11लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं। रेड में पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।
दो से दस हजार में होती थी डील
पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़कियों का सौदा दो से दस हजार रुपए में करते थे। पुलिस इस मामले में उसकी मां और मौसी की भूमिका की भी जांच करेगी।
जिस्मफरोशी का अड्डा बने होटल और गेस्टहाउस
कल्यानपुर में जिस अनुपात में जनसंख्या बढ़ रही है उसी अनुपात में होटल और गेस्टहाउस भी बढ़ रहे है। इनमें रूम को किराए पर दिया जाता है। कई बार मकान मालिक अपने घर को मोटे पैसे लेकर लीज पर दे देते हैं।
