Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंकर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा, जरूरत पड़ी तो येदियुरप्पा को पॉक्सो...

कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा, जरूरत पड़ी तो येदियुरप्पा को पॉक्सो में गिरफ्तार किया जाएगा

बेंगलुरु। कर्नाटक के भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। दरअसल गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने येदियुरप्पा पर यौन अपराध के आरोप के एक मामले को लेकर कहा है जरूरत पड़ी तो वरिष्ठ भाजपा नेता को पॉक्सो में गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य का आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) इस पर फैसला करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) मामला दर्ज किया गया था, इसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 17 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ की थी। इस बीच येदियुरप्पा ने अपने वकीलों के माध्यम से दिल्ली में अपनी वर्तमान उपस्थिति का हवाला देते हुए सीआईडी ​के समक्ष पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।

बता दें, इस मामले में लड़की की मां ने 14 मार्च को सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वरिष्ठ भाजपा नेता पर पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत आरोप लगाया था। मां ने आरोप लगाया कि यह घटना इस साल 2 फरवरी को हुई, जब वे धोखाधड़ी के एक मामले में मदद मांगने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता से मिलने गईं थीं। हालाँकि येदियुरप्पा ने आरोपों को खारिज कर दिया है और उन्हें निराधार बताया है।

अस्सी वर्षीय भाजपा नेता ने 2008 से 2011 के बीच मई 2018 में कुछ समय के लिए और फिर 2019 से 2021 तक कई बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने कई हफ्तों की अटकलों और अनिश्चितता के बाद 2021 में अपना इस्तीफा दे दिया। बीएस येदियुरप्पा के बाद भाजपा के बसवराज सोमप्पा बोम्मई कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने। बोम्मई जुलाई 2021 से मई 2023 तक इस पद पर रहे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments