Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडकटरीना आज अपना 41वां बर्थडे कर रहीं सेलिब्रेट, समर्पण और लगन से...

कटरीना आज अपना 41वां बर्थडे कर रहीं सेलिब्रेट, समर्पण और लगन से बॉलीवुड में बनाई है अपनी अलग पहचान

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में जब भी सफल अभिनेत्रियों का जिक्र होता है, कटरीना कैफ का नाम सबसे पहले आता है। अपनी खूबसूरती, मेहनत और अदाकारी के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। 16 जुलाई 2024 को कटरीना अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड में कटरीना कैफ का सफर बेहद शानदार रहा है।

कटरीना कैफ ने अपने करियर में कई सम्मान अपने नाम किए हैं, लेकिन इनमें एक ऐसी अचीवमेंट शामिल है, जो उन्हें बाकी सभी एक्ट्रेसेस से अलग बनाती है। कटरीना के इस खास दिन पर जानते हैं उनके इस सम्मान के बारे में, जो भारत में अब तक सिर्फ उन्हें हासिल हुआ है।

बॉलीवुड की रियल बार्बी डॉल

कटरीना कैफ सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन भी हैं। इसके साथ ही वो बॉलीवुड की रियल डॉल हैं। कटरीना कैफ, भारत की पहली एक्ट्रेस हैं, जिनसे इंस्पायर्ड बार्बी डॉल बनाई गई है। कटरीना से पहले ये सम्मान अंतरराष्ट्रीय आइकन्स मर्लिन मुनरो, शकीरा, ऑड्री हेपबर्न, हेइडी क्लम, और एलिजाबेथ टेलर को मिला। ये सम्मान केवल कटरीना के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी गर्व की बात है।

मॉडल से ग्लोबल आइकन बनीं कटरीना

कटरीना कैफ ने 2009 में लैक्मे फैशन वीक में निश्का लुल्ला के लिए ‘बार्बी ऑल डॉल्ड अप (Barbie All Dolled Up)’ शो के दौरान रैंप वॉक किया। ये शो बार्बी के 50वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था, जहां अमेरिकन मल्टीनेशनल टॉय मेकिंग कंपनी ‘मैटल’ (Mattel) ने एक्ट्रेस को ‘कटरीना कैफ बार्बी डॉल’ के साथ दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ग्लोबल आइकन बन गईं।

14 साल की उम्र में शुरू किया काम

कटरीना कैफ का जन्म 1984 को हांगकांग में हुआ था। ब्रिटिश और कश्मीरी मूल की कटरीना ने महज 14 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था, जो उन्हें भारत ले आया। कटरीना का बॉलीवुड सफर 2003 में फिल्म ‘बूम’ से शुरू हुआ। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन कटरीना की सुंदरता और पर्सनैलिटी ने सभी का ध्यान खींचा।

तेजी से चढ़ी सफलता की सीढ़ियां

कटरीना को पॉपुलैरिटी सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ (2005) से मिली थी। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें इंडस्ट्री में बतौर लीड एक्ट्रेस जगह बनाने में मदद की। इसके बाद उन्होंने ‘नमस्ते लंदन’, ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’, ‘न्यूयॉर्क’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘राजनीति’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। इन फिल्मों ने तेजी से कटरीना का करियर ग्राफ ऊपर पहुंचाया।

सुपरस्टार बनने का सफर

2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने कटरीना को बॉलीवुड की सुपरस्टार्स की कतार में खड़ा कर दिया। इसके बाद ‘धूम 3’, ‘बैंग बैंग’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘भारत’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी हिट फिल्मों ने उनकी सफलता को और भी ऊंचाई दी। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में साउथ एक्टर विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। अब फैंस उनकी फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का इंतजार कर रहे हैं। फिल्मों के अलावा कटरीना कैफ अपना मेकअप ब्रांड ‘के ब्यूटी (Kay Beauty)’ भी संभालती हैं और करोड़ों में कमाई करती हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments