Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल का जेल में कम हुआ वजन, तिहाड़ की रिपोर्ट पर...

केजरीवाल का जेल में कम हुआ वजन, तिहाड़ की रिपोर्ट पर आप का जवाब

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल प्रशासन की मेडिकल रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी सख्‍त है। आप के सांसद संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल ने आखिरकार मान लिया है कि शुगर लेवल कम हुआ। उनका वजन भी कम हुआ है। केजरीवाल कोमा में जा सकते हैं।

केजरीवाल की हेल्थ पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जेल में 8.5 किलोग्राम वजन कम नहीं हुआ है। जैसा कि आप के मंत्री, सांसद और अन्य लोग दावा कर रहे हैं। एक अप्रैल को जब केजरीवाल पहली बार तिहाड़ आए थे, तब उनका वजन 65 किलोग्राम था। इसके बाद आठ और 29 अप्रैल को उनका वजन 66 किलोग्राम था। वे चुनाव प्रचार के लिए नौ अप्रैल को जेल से बाहर आए और दो जून को वापस जेल आ गए। उस दिन यानी दो जून को उनका वजन 63.5 किलोग्राम था। इसके बाद 14 जुलाई को उनका वजन 61.5 किलोग्राम था। इस तरह दो किलो वजन कम हुआ।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि यह वजन घटाना भी उन्होंने जानबूझ कर किया है। जिसके पीछे स्पष्ट कारण थे। वे तीन जून से नियमित रूप से अपने घर से भेजा गया खाना वापस कर रहे हैं। यानी चुनाव प्रचार के बाद जेल वापस आने के अगले ही दिन से। ऐसे में ध्यान देने वाली बात है कि जेल में अपने पिछले कार्यकाल में वे जानबूझकर ऐसा खाना खा रहे थे। जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाता था। एम्स का एक मेडिकल बोर्ड लगातार केजरीवाल की निगरानी कर रहा है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मेडिकल बोर्ड से नियमित परामर्श ले रही हैं।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि तिहाड जेल ने माना है कि कई बार शुगर लेवल कम हुआ है। शुगर लेवल कम होने पर नींद में कोमा में जा सकते हैं। शुगर लेवल कम होने पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि तिहाड जेल की रिपोर्ट के मुताबिक वजन कम हुआ है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments