Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
HomeखेलICC Rankings: टी20 रैंकिंग में हार्दिक पांड्या का दबदबा, बने नंबर वन...

ICC Rankings: टी20 रैंकिंग में हार्दिक पांड्या का दबदबा, बने नंबर वन ऑलराउंडर

नई दिल्‍ली । टी20 वर्ल्ड कप 2024 समाप्त होने के बाद इंटनरेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैकिंग जारी की है। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में झंडा गाड़ दिया है। हार्दिक नंबर वन टी20 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा से बादशाहत छीनी है। हार्दिक और हसरंगा के 222 रेटिंग अंक हैं। हालांकि, आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले हार्दिक को शीर्ष पर रखा है। हसरंगा दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

हार्दिक को दो स्‍थान और 9 अंकों का फायदा

हार्दिक को दो स्थान और 9 अंकों के फायदा हुआ है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में आठ मैचों में 144 रन बनाने के अलावा 11 विकेट चटकाए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में तीन शिकार किए थे। हार्दिक ने आखिरी ओवर में 15 रन डिफेंड किए और टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप 10 में और भी बदलाव हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस (तीसरे), जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (चार), बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (पांच) और इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन (आठ) एक-एक पायदान ऊपर चढ़े हैं।

बुमराह के खाते में 640 अंक हैं और वह 12वें नंबर पर

वहीं, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी चार स्थान नीचे खिसककर टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। टी20आई गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया (675 अंक) सात पायदान का लाभ मिला है। वह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप पर इंग्लैंड के आदिल राशिद (718) काबिज हैं। टी20 वर्ल्ड कप में 15 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह 12 पायदान ऊपर चढ़कर टॉप-10 की दहलीज पर आ गए हैं। बुमराह के खाते में 640 अंक हैं और वह 12वें नंबर पर हैं।

स्पिनर कुलदीप यादव गेंदबाजी में टॉप-10 में एंट्री

भारत के स्पिनर कुलदीप यादव (654) ने गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में एंट्री कर ली है। वे तीन पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (635) चार पायदान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट (17) विकेट निकाले। साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी, जो पांच स्थान ऊपर चढ़कर शीर्ष 15 में पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष दस में बहुत अधिक बदलाव नहीं हुआ।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments