Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंमध्य प्रदेश: धार में महिला को चार लोगों ने पकड़ा और पीटा,...

मध्य प्रदेश: धार में महिला को चार लोगों ने पकड़ा और पीटा, वीडियो वायरल होने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

धार। मध्य प्रदेश में एक महिला से क्रूरतापूर्वक मारपीट की गई है। चार लोगों ने महिला को पकड़ा और एक व्‍यक्ति उसे लाठी से पीटा। आसपास मौजूद लोग महिला की मदद करने की बजाय वीडियो बनाते रहे। वीडियो वाररल होने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में चार लोग का एक समूह में एक महिला को पकड़े हुए है और एक आदमी डंडे से पीट रहा है। वीडियो में तमाशबीनों का एक समूह भी दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 जून को हुई जब महिला कथित तौर पर एक व्यक्ति के साथ घर से भाग गई थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और पाया कि घटना जिले के टांडा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला की पिटाई करने वाले मुख्य आरोपी नूर सिंह भूरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं तथा जांच जारी है।

विपक्षी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट में कहा, धार जिले की इस घटना ने एक बार फिर भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिलाओं पर अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है।

उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए पूछा, क्या धार की ये बहनें आपकी सरकार से यह उम्मीद कर सकती हैं कि इस घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच होगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर न्याय मिलेगा? पटवारी ने जानना चाहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को सबसे ज्यादा उत्पीड़न का सामना क्यों करना पड़ता है? उन्होंने पूछा, आपकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में बार-बार विफल क्यों हो रही है?

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments