Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeलोकल न्यूजMaharashtra: महिला पदाधिकारियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ा रहे महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष...

Maharashtra: महिला पदाधिकारियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ा रहे महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने राज्य में पार्टी की कमान संभालने के बाद से संगठन और मजबूत करने का अभियान छेड़ा है। इसी कड़ी में उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में महाराष्ट्र कांग्रेस के भीतर कुल 41 विभाग और सेल काम कर रहे हैं।  29 अप्रैल 2022 को राज्य कांग्रेस ने एक नए कॉन्सेप्ट गांव तिथे कांग्रेस (जमीनी स्तर पर कांग्रेस की मौजूदगी) लेकर आई। इस कार्यक्रम के तहत आम आदमी के लिए कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए बड़ी संख्या में अवसर दिए गए। इसके तहत राज्य में 1640 जिला प्रमुखों (जिला सेल प्रमुखों) और लगभग 5500 तहसील प्रमुखों (तहसील सेल प्रमुखों) की नियुक्ति की गई है।

इन सभी सेल की स्थापना के बाद बेहतरीन काम के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने 260 उत्कृष्ट महिला पदाधिकारियों को 12 जनवरी 2024 (राजमाता जिजाऊ जयंती) पर सावित्रीमाई फुले और राजमाता जिजाऊ पुरस्कार से सम्मानित किया। एमपीसीसी के इतिहास में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित हुआ है।

ऐसे कार्यक्रम की जरूरत क्यों?

कांग्रेस नेता प्रज्ञा वाघमारे के मुताबिक आज की आसमान छूती मंहगाई की शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं ही हो रही हैं। क्योंकि घर की पूरा बजट उन्हीं को संभालना होता है। दूसरी तरफ घर के आदमी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। ऐसे माहौल में महिलाओ को हौसला और सम्मान देना जरुरी है। इतने सालों से महिलाएं कांग्रेस पार्टी का काम करती आ रही हैं. सामाजिक काम कर के अन्य महिलाओ को भी सहारा दे रही हैं. ऐसी महिलाओ का महाराष्ट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटोले का हौसला बढा रहे हैं. नाना पटोले ने प्रदेश की ऐसी महिला पदाधिकारियों सम्मान और पुरस्कार देकर उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

धड़कनें बढ़ीं! उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार का नंबर, 31 जनवरी को NCP पर क्या फैसला देंगे विधानसभा अध्यक्ष?

इस कार्यक्रम की वजह से कांग्रेस विभाग सेल महिला पदाधिकारीयो में जोश का माहौल है. इस कार्यक्रम मे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संध्या सवालाखे, संघटन सचिव नाना गावंडे, प्रमोद मोरे, प्रवक्ता अतुल लोंढे, सोशल मीडिया के विशाल मुक्त्यंवार, विभाग सेल का रणनीति बनाने वाली प्रज्ञा वाघमारे और सभी विभाग सेल के प्रदेश प्रमुख उपस्थित थे.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments