Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsMaratha Reservation: फिर हिंसक हुआ 'मराठा आरक्षण' आंदोलन! बीड- कल्याण एसटी बस...

Maratha Reservation: फिर हिंसक हुआ ‘मराठा आरक्षण’ आंदोलन! बीड- कल्याण एसटी बस पर हुई पत्थरबाजी

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक बार फिर मराठा आरक्षण आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। जहां रात में बीड कोल्हापुर बस में आग लगा दी गई थी। वहीं आज एक बार फिर बीड- कल्याण बस पर पथराव कर एसटी बस को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। यह घटना बीड के सरता गांव इलाके में हुई। मराठा प्रदर्शनकारियों ने बस तोड़ दी और मौके से फरार हो गए। इस बीच मराठा आरक्षण आंदोलन के एकबार फिर हिंसक रूप लेने से प्रशासन हरकत में नजर आ रहा है।

बीड में बाइपास रोड पर आधी रात को टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। बीड के धुले- सोलापुर रोड पर एक बस जला दी गई थी। आज सुबह एक बार फिर बीड से कुछ दूरी पर चरता फाटा पर कल्याण जाने वाली बस में तोड़फोड़ की गई है।

उमरखेड़ में अज्ञात लोगों ने एक बस में आग लगाई

नांदेड़ से नागपुर की ओर जा रही एक बस में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे की है। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

इस घटना के बाद रात में बसें बंद कर दी गईं। हालांकि, सुबह बसें दोबारा शुरू हो गईं। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बीड के सरता फाटा रोड पर कल्याण वाहन पर पथराव किया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments