मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मुंबई के पक्ष नेता और नगरसेवक विनोद मिश्रा ने प्रभाग 43 के कोंकणी पाड़ा स्थित मंगेश विद्यालय में एक भव्य महाआरोग्य शिबिर का आयोजन किया। यह शिविर न सिर्फ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए, बल्कि समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुँचाने के संकल्प का प्रतीक रहा।
मुफ्त इलाज और विशेष जांच
इस महाआरोग्य शिबिर में पूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। विशेष रूप से मोतियाबिंद जांच, रेटीना चेकअप, डेंटल जांच, स्किन इंफेक्शन ट्रीटमेंट और एक्स-रे जैसी सेवाओं ने लोगों को बड़ा सहारा दिया। करीब 254 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और स्थानीय स्तर पर इसे बड़ी सफलता माना गया।
PM Modi: 75 के बाद कौन रुका है?… पवार ने मोदी पर दिया दिल छू लेने वाला बयान
विनोद मिश्रा का आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान विनोद मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि “मोदी जी का जीवन देश की सेवा को समर्पित है। उनके जन्मदिन पर इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य ही उन्हें सच्ची शुभकामना है।” उन्होंने विशेष रूप से मनपा की टीम, डॉ. नसरीन और उनकी टीम, तथा जैन औषधालय के भावेश का सहयोग के लिए आभार जताया।
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
महाआरोग्य शिबिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर परयदुवंश सिंह, संदीप उपाध्याय, सुशील पांडे, वार्ड 43 अध्यक्ष लालू सोनी समेत पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित यह महाआरोग्य शिबिर साबित करता है कि सेवा ही संगठन भाजपा का सिर्फ नारा नहीं, बल्कि वास्तविकता है। 254 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलना इस बात का प्रमाण है कि जब राजनीति समाजसेवा से जुड़ती है तो उसका असर सबसे सकारात्मक होता है।
