Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeराजनीतिMumbai: नवाब मलिक ने संभाली मुंबई चुनाव की कमान, 24 घंटे में...

Mumbai: नवाब मलिक ने संभाली मुंबई चुनाव की कमान, 24 घंटे में पहली बैठक से शुरू हुआ मिशन बीएमसी

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) द्वारा मुंबई महानगरपालिका चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक एक्शन मोड में आ गए हैं। जिम्मेदारी मिलने के महज़ एक दिन के भीतर ही उन्होंने बांद्रा स्थित एमआईजी क्लब में समिति की पहली बैठक आयोजित की।

आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार और प्रदेश अध्यक्ष, सांसद सुनील तटकरे ने मंगलवार को मुंबई की जिम्मेदारी नवाब मलिक को सौंपी थी।

इसके बाद बुधवार शाम आयोजित इस बैठक में हर परिस्थिति में राकांपा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

BMC Election: मुंबई चुनाव की रणनीति अब नवाब मलिक के हाथ, अजित पवार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मलिक के नेतृत्व में हुई बैठक में मुंबई कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले, शिवाजीराव नलावडे, विधायक सना मलिक-शेख, पूर्व विधायक ज़ीशान सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव संतोष धुवाली, प्रदेश उपाध्यक्ष भास्कर विचारे, प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे, दक्षिण मुंबई जिलाध्यक्ष महेंद्र पानसरे, उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष अजय विचारे, उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, उत्तर-पूर्व मुंबई जिलाध्यक्ष सुरेश भालेराव, मुंबई महासचिव राजू घुगे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments