मुंबई: तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जीत मिली है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है और बीआरएस को झटका लगा है। चुनाव के नतीजे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक बड़ा राज खोला है।
क्या बोले अजित पवार?
अजित पवार ने कहा कि जब मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गया था। तब उन्होंने कहा था कि चुनाव का परिणाम अच्छा होगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी अपने पास आएंगे. मेरी स्पष्ट राय है कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
यूक्रेन में युद्ध रोककर वहां से लोगों को लाया गया। अजित पवार ने कहा कि मोदी हाईवे, रेलवे नेटवर्क, एयरपोर्ट और निवेश बढ़ाने के लिए कई काम कर रहे हैं।
एक्ज़िट पोल से अलग आए नतीजे
नतीजों से पहले एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि बीजेपी सिर्फ राजस्थान में सफल होगी, जबकि कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रखने में सफल रहेगी। लेकिन अब नतीजों के बाद बीजेपी ने तेलंगाना को छोड़कर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत हासिल कर ली है। इस बीच नरेंद्र मोदी 24 घंटे में 15 से 16 घंटे काम करते हैं। उन्होंने कभी भी अपने घर पर दिवाली नहीं मनाई।
वे जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं, यहां तक कि विदेश दौरे के बाद भी बिना आराम किए काम पर निकल जाते हैं। अजित पवार ने कहा कि मोदी ही बीजेपी का चेहरा हैं और सभी को नतीजे स्वीकार करने चाहिए।
