Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिअघाड़ी और मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा खुलासा, पृथ्वीराज चव्हाण पर सुनील...

अघाड़ी और मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा खुलासा, पृथ्वीराज चव्हाण पर सुनील तटकरे के आरोप जानिए

कर्जत: अजित पवार गुट की एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण निशाना साधा है। तटकरे ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण बेहद बचकाना बयान दे रहे हैं। सुनील तटकरे ने दावा किया है कि जब हमारी सरकार थी तब कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन टूटने के लिए पृथ्वीराज चव्हाण जिम्मेदार हैं। तटकरे ने कर्जत में चल रहे एनसीपी के चिंतन शिबीर में यह बात कही है। साथ ही पृथ्वीराज चव्हाण की प्रतिक्रिया पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

दरअसल पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया था कि अगर हमारी सरकार नहीं गिरी होती तो हम मराठा समुदाय को आरक्षण दे देते। चव्हाण के इस दावे को सुनील तटकरे ने खारिज कर दिया। तटकरे ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण का बयान बचकाना था। मैं ये नहीं कहूंगा कि वो झूठ बोल रहे हैं लेकिन वे ग़लत हैं। चुनाव प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि सरकार ने अपना समर्थन वापस ले लिया। हम चुनाव पूर्व गठबंधन बनाने पर चर्चा कर रहे थे। मैं तब पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ना था अब आपस में ही बातचीत बंद है! कांग्रेस को झटका देंगे अखिलेश यादव?

चव्हाण गलत क्यों कह रहे हैं?

सुनील तटकरे ने कहा कि कांग्रेस ने एनसीपी के दावे वाली सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद हमने सरकार छोड़ने का फैसला किया। जब हमने सरकार से बाहर निकलने का फैसला किया, तब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। पृथ्वीराज चव्हाण का दावा है कि अगर सरकार नहीं गिरी होती तो आरक्षण मिल गया होता। उनका दावा ग़लत है. चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। आवेदन भरे जा रहे थे, आचार संहिता थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments