Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeराजनीतिAjit pawar: मुंबई में एनसीपी की ताकत बढ़ाने में जुटे अजित पवार,...

Ajit pawar: मुंबई में एनसीपी की ताकत बढ़ाने में जुटे अजित पवार, एक दिन में हुई ये नियुक्तियां

मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार अपनी पार्टी की ताकत को मुंबई समेत पूरे प्रदेश में बढ़ाने की मुहिम में जुटे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव। इसी कड़ी में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने समीर भुजबल के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि समीर भुजबल को मुंबई की जिम्मेदारी देने के बाद पार्टी मुंबई में काफी सक्रिय देखी जा रही है। पार्टी की ताकत अन्य कई दलों की तुलना में काफी हद तक बढ़ गई है।

पार्टी ने अरशद आमिर को उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष, अजय विचारे को उत्तर पश्चिम मुंबई जिला अध्यक्ष, सिद्धार्थ कांबले को पश्चिम मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष और सुरेश भालेराव को ईशान्य मुंबई जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्टी सुनील गिरी को मुंबई युवा अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया और दो महिला पदाधिकारियों आरती साल्वी (दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर मध्य मुंबई) और मनीषा तुपे (उत्तर पूर्व मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, उत्तर मुंबई )। महिला कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा की गई। इस मौके पर दोनों महिला कार्यकारी अध्यक्षों को जिलों की जिम्मेदारी भी दी गई।

इसे भी पढ़ें: अघाड़ी और मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा खुलासा, पृथ्वीराज चव्हाण पर सुनील तटकरे के आरोप जानिए

एनसीपी ने मुंबई में महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की

सुनील तटकरे ने प्रदेश कार्यालय में मुंबई क्षेत्रीय अध्यक्ष समीर भुजबल की उपस्थिति में मुंबई क्षेत्रीय एनसीपी के चार जिला अध्यक्षों, युवा अध्यक्षों और दो महिला कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। इस अवसर पर राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल भाईदास पाटिल, खेल मंत्री संजय बनसोडे, प्रदेश महासचिव शिवाजीराव गरजे, मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राणे, युवा प्रदेश अध्यक्ष सूरज चव्हाण, प्रदेश महासचिव लतीफ तम्बोली आदि उपस्थित थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments