मोहित कंबोज ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे उद्योगपति गौतम अडानी के निजी विमान का इस्तेमाल करते थे। मोहित कंबोज ने आरोप लगाया कि धारावी पुनर्विकास परियोजना में कमीशन पाने के लिए ही ठाकरे अडानी का विरोध कर रहे हैं।
Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsअडानी का प्लेन इस्तेमाल करते थे उद्धव ठाकरे अब कमीशन के... मोहित...

अडानी का प्लेन इस्तेमाल करते थे उद्धव ठाकरे अब कमीशन के… मोहित कंबोज का बड़ा आरोप

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने धारावी विकास परियोजना (Dharavi Development Project) के मुद्दे पर उद्योगपति गौतम अडानी और सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) के खिलाफ कड़ा विरोध शुरू किया है। उद्धव ठाकरे ने अडानी ग्रुप के खिलाफ शनिवार (16 दिसंबर) को धारावी से बीकेसी तक एक बड़ा पैदल मार्च भी निकाला। मार्च के बाद अपने भाषण में उन्होंने बीजेपी और उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) पर जमकर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे के विरोध मार्च और बयान के बाद बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने बीती रात ट्वीट किया।

इस ट्वीट में मोहित कंबोज ने उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे गौतम अडानी से 10 अरब रुपये वसूलना चाहते हैं। दरअसल उद्धव ठाकरे दुबई में एक होटल खरीदना चाहते हैं, जिसका सौदा कुछ दिन पहले छोटे ठाकरे यानी आदित्य ठाकरे ने किया था।

मोहित कंबोज यहीं नहीं रुके उन्होंने ट्विटर पर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उद्धव ठाकरे को लेकर मोहित कंबोज ने फिर एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे उद्योगपति गौतम अडानी के निजी विमान का उपयोग करते थे। दिल्ली और संभाजीनगर जाने के लिए ठाकरे ने अडानी के विमान का इस्तेमाल किया था।

मोहित कंबोज ने आरोप लगाया कि उन्होंने विमान के इस्तेमाल के लिए कोई भुगतान नहीं किया। मोहित कंबोज ने यह भी आरोप लगाया है कि ‘उद्धव ठाकरे केवल धारावी पुनर्विकास परियोजना में कमीशन पाने के लिए अडानी का विरोध कर रहे हैं।’ इस बाबत मोहित कंबोज ने एक वीडियो जारी कर उद्धव ठाकरे की आलोचना की है।

 

वीडियो में मोहित कंबोज ने क्या कहा?

मोहित कंबोज ने वीडियो में पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए सवाल किया,’उद्धवजी मुझे बताएं कि इसके पीछे क्या कारण है की कल तक गौतम अडानी आपके प्रिय मित्र थे। आप एक-दूसरे के दोस्त थे। कभी अडानी आपके घर आते थे तो कभी आप अडानी के घर जाते थे।

अब आप उनके इतने विरोधी कैसे हो गये?’ कंबोज ने कहा कि उद्धव ठाकरे और उनके परिवार ने कई बार गौतम अडानी का फायदा उठाया है। तो अब क्या यह सब मातोश्री 3 बनाने के लिए कर रहे हैं?

इस मुद्दे पर उद्धव ठाकरे गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने लीड न्यूज टुडे से कहा कि मोहित कंबोज के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जो लोग खुद मुंबई से सूरत, सूरत से गुवाहाटी और गुवाहाटी से मुंबई प्लेन में घूमते हों वे हमें नैतिकता का पाठ न पढ़ाएं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments