Saturday, February 28, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsऐन चुनाव के मौके पर महाराष्ट्र के इस पूर्व मंत्री को पांच...

ऐन चुनाव के मौके पर महाराष्ट्र के इस पूर्व मंत्री को पांच साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना, क्या है मामला

नागपुर: नागपुर जिला बैंक घोटाला मामले में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुनील केदार (Sunil Kedar) को पांच साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उन्हें 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट के इस फैसले से महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुनील केदार को नागपुर जिला एवं सत्र न्यायालय (Nagpur Sessions Court) ने सजा सुनाई है।

तकरीबन 31 साल बाद इस मामले का फैसला आया है। सुबह जब कोर्ट में सुनवाई हुई तो सुनील केदार को इस मामले में दोषी करार दिया गया। इस मामले में कुल 9 आरोपी थे जिनमें से 6 आरोपियों को दोषी पाया गया और 3 आरोपियों को बरी कर दिया गया।

Good News! महाराष्ट्र को मिली और एक वंदे भारत, मुंबई से कहां तक होगा सफर? पढ़ें

 

10 लाख रुपये का जुर्माना भी

अब इन सभी आरोपियों को पांच साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। ये महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है क्योंकि अगले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव आने वाले हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments