Friday, October 17, 2025
No menu items!
HomeBreaking NewsDevendra Fadnavis: ब्राम्हण हूं इसलिए टारगेट किया जा रहा है! देवेंद्र फडणवीस...

Devendra Fadnavis: ब्राम्हण हूं इसलिए टारगेट किया जा रहा है! देवेंद्र फडणवीस ने ऐसा क्यों कहा?

Share

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में जब भी कोई घटना होती है तो विपक्ष उन्हें निशाना बनाता है। सिर्फ फडणवीस की आलोचना क्यों होती है, आखिर क्यों बनाया जा रहा है उन्हें निशाना? इस पर उन्होंने खुद टिप्पणी की है। फडणवीस ने कहा कि मराठा समाज के नाम पर राजनीति करने वालों से अब लोग पूछने लगे हैं कि आपने क्या किया है? इसलिए इन नेताओं ने मुझे बदनाम करने का काम शुरू किया है। वे जानते हैं कि मैं ब्राम्हण हूं। इसलिए मैं उन्हें एक सॉफ्ट टारगेट लगता हूं।

मैं कभी जाति कार्ड नहीं खेलता

देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विरोधियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने कार्यकाल में मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं दे सका। यह उनकी पिछले 37 साल की विफलता है। इसलिए वे मुझे आक्रामक तरीके से निशाना बनाने के लिए एक साथ आते हैं। हालांकि, जनता सब कुछ देख रही है। वे कितना भी निशाना साधें, आम मराठा समाज सब जानता है। मुझे नहीं लगता कि मेरी जाति मेरे लिए नुकसानदेह है। मैं कभी जाति कार्ड नहीं खेलता। फडणवीस ने कहा कि आप कुछ समय के लिए मुझे निशाना बना सकते हैं। हर समय ऐसा नहीं कर सकते।

इसलिए मैं सॉफ्ट टारगेट हूं!

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे निशाना बनाने का सिर्फ एक ही कारण है। वह है मेरे समय में मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना। मराठा आरक्षण की लड़ाई 1980 में शुरू हुई थी। साल1982 में अन्ना साहब पाटिल ने आरक्षण के लिए अपनी जान दे दी थी। यह लड़ाई तभी से जारी है। मैंने सबसे पहले मराठा रिजर्वेशन दिया जो कोर्ट में कायम रहा। मैंने कहा कि आरक्षण महत्वपूर्ण है लेकिन आरक्षण से समस्या का समाधान नहीं होगा। हर साल 30 हजार नौकरियां निकलती हैं। अगर मराठा समुदाय को 10 फीसदी आरक्षण मिलता है तो उन्हें 3000 नौकरियां मिलेंगी। लेकिन क्या इससे आरक्षण के मुद्दे को हल निकलेगा?

नौकरी तो मिलनी ही चाहिए, लेकिन…

फडणवीस ने कहा कि साल में जो नौकरियां निकलने वाली हैं, वह जरूर मिलनी चाहिए। इसलिए हमने अन्नासाहेब आर्थिक विकास निगम को सक्षम बनाया। इसके लिए 50 हजार करोड़ का कर्ज दिया, 70 हजार उद्यमी तैयार किए।अगर उन्होंने दो लोगों को भी रोजगार दिया होगा तो 2 लाख युवाओं को रोजगार मिला होगा। मैंने सारथी संस्था को मजबूत किया। निजी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में मराठा समुदाय के बच्चों को 50 फीसदी सीटें देने का प्रयास किया। छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई। इसलिए जनता विपक्षी नेताओं से पूछ रही है कि आपने 37 साल में क्या किया? इसलिए विरोधी मुझे निशाना बना रहे हैं। टीवी 9 मराठी को दिए इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने यह बात कही।


Share
leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments