मुंबई: उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट की शिवसेना द्वारा आज मुंबई में निर्धार शिविर का आयोजन किया गया है. विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी को बढ़ाने और आगामी महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर मुलुंड के कालिदास नाट्यगृह में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसमें उद्धव ठाकरे शिवसैनिकों का मार्गदर्शन करेंगे. खास बात यह है कि पार्टी के इस सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीजेपी को भी निमंत्रण दिया गया है. जिसकी वजह से सभी की भौंहें तनी हुई हैं. आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद संजय राउत ने इस बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होनें लाडकी बहन योजना पर भी निशाना साधा.
संजय राउत ने निर्धार शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया है. जिसमें उन्होनें बीजेपी और एकनाथ शिंदे को भी टैग किया है. पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर संजय राउत ने कहा कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के भाषण को सुनने के लिए उन्हें निमंत्रित किया गया है.
https://x.com/rautsanjay61/status/1898417801628729671
यह शिविर आज सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक चलेगा. आदित्य ठाकरे ने इस शिविर का उद्घाटन किया है. वहीं उद्धव ठाकरे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे. पूरे राज्य से शिवसैनिकों को इस शिविर में शामिल होने के लिए कहा गया है.
सरकार ने लाडकी बहनों को फंसाया
मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहनों को लेकर कई योजनाओं के दावे किए थे. उस समय भी हमने इसे एक साजिश करार दिया था. सरकार ने तब1500 रुपए में राज्य की बहनों के वोटों को खरीदा और 2100 रुपये देने का आश्वासन भी दिया था. लाडकी बहनों ने उन्हें चुनाव में दिल खोलकर मतदान तो किया लेकिन अब सरकार के पास उन्हें देने के लिए पैसे नहीं हैं.
बुजुर्ग कलाकारों का भी मानधन सरकार ने रोक दिया है. सरकार जिन पैसों का इस्तेमाल सरकार कर रही है वह उनके पैसे नहीं बल्कि जनता के टैक्स के पैसे हैं. ममहयुति सरकार ने चुनाव जीतने के लिए सिर्फ सियासत की है. जब तक जनता उनके विरोध में नहीं उतरती तब तक यह साजिश शुरू रहेगी.
