मुंबई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nayay Yatra) 12 मार्च को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी और इस यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह यात्रा नंदुरबार से महाराष्ट्र (Maharashtra) में प्रवेश करेगी और 17 मार्च को मुंबई (Mumbai) में समाप्त होगी। न्याय यात्रा की समापन सभा मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क मैदान (Shivaji Park) में होगी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस सभा में इंडिया आघाडी के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इस सभा के जरिए लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) का शंखनाद किया जाएगा।
लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक के बाद पटोले मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी की नंदुरबार से मुंबई तक की यात्रा के लिए संबंधित क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। यात्रा के समापन सभा को शिवाजी पार्क मैदान में आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है। हमें उम्मीद है कि शिवाजी पार्क मिलेगा और सरकार इस पर कोई राजनीति नहीं करेगी।
Sharad Pawar: मोदी को बोला हिम्मत हो तो… शरद पवार का सीधा निशाना
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षी शाहू महाराज, महात्मा फुले, डॉ.. बाबा साहेब अम्बेडकर के विचारों की भूमि पर हो रहा है। हालांकि, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार इन महापुरुषों के विचारों को खत्म करने का काम कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने पर तुली हुई है लेकिन हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
Rahul Gandhi: चुनाव आयोग का राहुल गांधी को बड़ा झटका, जारी किया एडवाइजरी नोटिस, जानिए क्या है वजह?
भाजप के पास अब कोई सक्षम उम्मीदवार नहीं
नाना पटोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास अब कोई सक्षम उम्मीदवार नहीं है। इसलिए वे दूसरे दलों से नेताओं को चुराकर ला रहे हैं। भाजपा अब मोदी परिवार बन गई है और उन्हें अब जीतने का विश्वास नहीं है। इस बार के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टिकट मिलेगा या नहीं इसमें संदेह है।
Maharashtra: नवनीत राणा को पाकिस्तान से आई धमकी, व्हाट्सएप पर भेजी क्लिप, इस बड़े नेता पर जताया शक
गडकरी एक राष्ट्रीय नेता है और उनका नाम बीजेपी की पहली सूची में होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस के पास नागपुर के लिए भी सक्षम उम्मीदवार है और इस साल वे विजय पताका फहराएंगे। सांगली सीट पर भी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
Loksabha Election: देश की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, जानिए किसके साथ चुनाव लड़ेगी बीजेपी?
गुरुवार की बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़, गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, पूर्व मंत्री डॉ. नितिन राऊत, सुनील केदार, असलम शेख, अमित देशमुख, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष शिवाजीराव मोघे, सांसद चंद्रकांत हंडोरे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, एआईसीसी सचिव आशीष दुआ, बी. एम. संदीप, विधायक प्रणीति शिंदे, कोषाध्यक्ष डॉ. अमरजीत सिंह मन्हास, भाई जगताप, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन नाना गावंडे एवं अन्य उपस्थित थे।
