यह अशोभनीय है
एनसीपी नेता रूपाली पाटिल ठोंबरे ने नवाब मलिक पर निशाना साधने वाले देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपना पक्ष रखा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आतंकवाद का आरोप लगने के बावजूद बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह को सांसद उम्मीदवार बनाया। NCP विधायक नवाब मलिक पर देशद्रोह का आरोप लगा लेकिन अपराध सिद्ध नहीं है। हमारा राज्य कानून के मुताबिक चलता है और चलेगा।
इसे भी पढ़ें: आप मेरी भावनाएं समझेंगे, नवाब मलिक को लेकर महायुति में टकराव? देवेंद्र फडणवीस ने सीधे अजित पवार को…
मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह
भोपाल सीट से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह साल 2008 के मालेगांव ब्लास्ट साजिश मामले में आरोपी हैं। जिसके लिए उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। उन पर लगा मकोका भी कुछ साल पहले हटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई और बीजेपी ने उन्हें भोपाल से लोकसभा के लिए उम्मीदवार भी बना दिया। वह निर्वाचित हुईं और सांसद बनीं।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, अमेरिका के राष्ट्रपति कौन से नंबर पर? पढ़ें पूरी लिस्ट
नवाब मलिक मामले के बारे में क्या?
विधानसभा सत्र के पहले दिन नवाब मलिक विधानसभा में शामिल हुए। इस बार वे सत्ता पक्ष की बेंच पर जाकर बैठ गए। यानी उन्होंने शरद पवार का नहीं बल्कि अजित पवार का साथ देना स्वीकार किया। लेकिन सदन में विपक्ष द्वारा इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को पत्र लिखा और इसे ट्विटर पर सार्वजनिक किया। लेकिन अपने इस बयान की वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है।
