Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsLoksabha Election: राज ठाकरे का नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन, शिवाजी...

Loksabha Election: राज ठाकरे का नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन, शिवाजी पार्क की सभा में बड़ा ऐलान 

Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन देने के ऐलान किया है। राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क की सभा में यह बाद ऐलान किया है। इसके पहले उन्होंने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल भारत युवाओं का देश है। लिहाजा पीएम मोदी को युवाओं की समस्या का समाधान करना होगा।

भाषण की शुरुआत में राज ठाकरे ने कहा कि चुनाव की ड्यूटी के लिए डॉक्टर और नर्सों को लगाया जा रहा है। डॉक्टर और नर्स अस्पताल में सिर्फ मरीजों का ध्यान रखें, चुनावी ड्यूटी में न जाएँ।

 

किसी के अंडर में भी काम नहीं करूँगा

राज ठाकरे ने कहा कि शिवसेना से अलग होने के समय ही मैंने यह तय कर लिया था कि मैं किसी पार्टी को तोड़कर अपनी पार्टी नहीं बनाऊंगा। साथ ही मैं किसी के अंडर में भी काम नहीं करूँगा सिवाय बालासाहेब ठाकरे को छोड़कर। हालाँकि, राज ठाकरे यह भी कहा कि आर्टिकल 370 रद्द करने और एनआरसी के मुद्दे पर मैंने सबसे पहले में पीएम मोदी की तारीफ की थी। लेकिन अगर कुछ गलत लगेगा तो मैं उसे भी बोलूंगा।

राजनीति में मुलाकात होती रहती है

राज ठाकरे ने कहा कि काफी महीनों से देवेंद्र फडणवीस और सीएम एकनाथ शिंदे मुझसे कह रहे थे कि हम एकसाथ आते हैं। लेकिन मैं जब भी उनसे एक साथ आने का मतलब पूछता था तो कोई जवाब नहीं आता था। इसलिए मैंने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। राजनीति में मुलाक़ात आम बात होती है। बालासाहेब ठाकरे भी दिल्ली में इंदिरा गाँधी से मिलने के लिए गए थे। लिहाजा इन बातों को इतना तूल देने की जरुरत नहीं है।
leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments