Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedBJP का हिंदुत्ववादी कसीनों खेल रहा है? संजय राउत के ट्वीट की...

BJP का हिंदुत्ववादी कसीनों खेल रहा है? संजय राउत के ट्वीट की एक फोटो से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

मुंबई: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के सांसद संजय राउत द्वारा ट्वीट की गई एक फोटो को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी कोहराम मचा हुआ है। दरअसल संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक कसीनो की फोटो ट्वीट की है। संजय राउत ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से यह दावा किया है कि इस फोटो में दिख रहे शख्स ने एक रात में कसीनों में जुआ खेलते हुए 3.50 करोड़ रुपये उड़ा दिए। ट्वीट में संजय राउत ने सवाल किया है कि क्या ये वही हिंदुत्ववादी हैं?

संजय राउत के ट्वीट की वजह से महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में यह चर्चा शुरू है कि जुआ खेल रहा शख्स बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) हैं। इसके बाद बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसको लेकर सफाई दी गई है।

संजय राउत के ट्वीट पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने ट्वीट किया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने जीवन में कभी जुआ नहीं खेला है। यह वह क्षेत्र है जहां परिवार होटल में रह रहा है।

इसे भी पढ़ें:जरांगे पाटिल के पोस्टर में श्रीकांत शिंदे की फोटो, CM के गढ़ में आज सभा, एकनाथ शिंदे का समर्थन किसको? चर्चा शुरू 

हालांकि, जिनकी जिंदगी खुद एक जुआ बन गई है। वे इससे आगे नहीं देख सकते। इसलिए बस हमें यह बताएं कि संजूभाऊ (संजय राउत) आदित्य ठाकरे के इस गिलास में किस ब्रांड की व्हिस्की है?

संजय राउत पर बरसे मोहित कंबोज!

इस बीच बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने संजय राउत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संजय राउत ने आज बहुत घटिया स्तर का काम किया है। उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए संजय राउत से मेरा अनुरोध है कि मेरे 25 लाख रुपये जो आपके पास हैं। जो आजतक आपने मुझे वापस नहीं लौटाए।

उससे किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराएं। आप मेरे पुराने दोस्त हैं। आप एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जिसके इलाज की सख्त जरूरत है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments