Saturday, February 28, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंमुंबई में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत की बालकनी गिरने से एक...

मुंबई में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत की बालकनी गिरने से एक की मौत व 13 लोग घायल

मुंबई। मुंबई में पिछले 72 घंटों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। मूसलधार बारिश आफत बन गई है। इस दौरान ग्रांट रोड स्टेशन के पास एक पुरानी इमारत की बालकनी और स्लैब ढहने से एक महिला की मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा नियंत्रण विभाग के अनुसार मलबा हटाया जा रहा है।

घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। ग्रांट रोड स्टेशन के पास स्थित रुबिनिसा मंजिल इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल की बालकनी और स्लैब का एक हिस्सा ढह गया। एक हिस्सा लटका है। यह इमारत चार मंजिला है। इसकी सबसे ऊपरी मंजिल पर सात से आठ लोग फंसे थे। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और नागरिक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य जारी किया।

करीब एक घंटे बाद एक शव निकाला गया। वहीं घायलों को नजदीक के भाटिया अस्पताल ले जाया गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि मलबे में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बता दें कि यह मुंबई में इस मानसून सीजन की पहली बड़ी मकान दुर्घटना है। बता दें कि शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि से मुंबई में भारी बारिश हो रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments