Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडअर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर नहीं आई मलाइका अरोड़ा! तो...

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर नहीं आई मलाइका अरोड़ा! तो क्या सही थीं ब्रेकअप वाली बात?

नई दिल्‍ली । बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर(bollywood actor arjun kapoor) आज (26 जून 2024) को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट(Birthday Celebration) कर रहे हैं। एक्टर (actor)ने मंगलवार को देर रात ग्रांड पार्टी का आयोजन(Organizing a Grand Party) किया जिसमें तमाम फिल्मी सितारे शरीक हुए। जाह्नवी कपूर से लेकर शनाया कपूर, मोहित मारवा, संजय कपूर और महीप कपूर जैसे सेलेब्रिटीज को एक्टर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि अर्जुन कपूर की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं। अर्जुन कपूर की पार्टी में मलाइका अरोड़ा की गैरमौजूदगी को फैंस अपनी-अपनी नजर से देख रहे हैं।

पार्टी से गायब रहीं मलाइका अरोड़ा

सोशल मीडिया पर किसी का कहना है कि अर्जुन कपूर की इस पार्टी में ज्यादातर फैमिली मेंबर्स मौजूद थे और संभावना है कि मलाइका के साथ एक्टर ने बुधवार को कहीं और प्राइवेट टाइम बिताने का इंतजाम कर रखा है। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी किया लेकिन अभी तक शादी के बंधन में बंधने का फैसला नहीं किया है। बीते कुछ वक्त में कई बार अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबरें भी आईं।

हाल ही में उड़ी थीं ब्रेकअप की खबरें

हालांकि ना तो अर्जुन और ना ही मलाइका ने कभी इन खबरों की पुष्टि की है। बात करें अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी की, तो इस इवेंट में शरीक होने वरुण धवन, नताशा दलाल और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे भी पहुंचे। पिछले महीने भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअब की खबरें उड़ी थीं। पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया ता कि दोनों ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है। अब इस पार्टी में मलाइका का नजर ना आना भी ब्रेकअप की खबरों को बल दे रहा है।

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की 2 फिल्में अभी रिलीज के लिए लाइन में हैं। एक तरफ जहां वो फिल्म ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ में दर्शकों को हंसाते-गुदगुदाते नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में भी उनकी एंट्री होने वाली है। अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर को डेंजर लंका का किरदार मिला है। फिल्म का टीजर अभी तक रिलीज नहीं किया गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments