Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसकारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी : सेंसेक्स 443 अंक...

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी : सेंसेक्स 443 अंक की बढ़ोतरी के साथ 79,476 पर बंद

मुंबई । शेयर बाजार में आज यानी 1 जुलाई को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 443 अंक की तेजी के साथ 79,476 के स्तर पर वहीं निफ्टी में भी 131 अंक की तेजी रही, ये 24,141 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट है। आज IT और मेटल शेयर चढ़े हैं। इससे पहले 28 जून को शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। शुक्रवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का स्तर छुआ था।

NSE के सेक्टोरियल इंडेक्स में मीडिया में सबसे ज्यादा 2.53% की तेजी है। इसके अलावा निफ्टी IT में 2.11%, मेटल इंडेक्स में 0.85% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.59% की तेजी है। वहीं PSU, रियलटी और हेल्थ केयर इंडेक्स में गिरावट है।

आज एशियाई बाजार में भी मामूली बढ़त

एशियाई बाजारों में निक्‍केई में 0.20% से ज्यादा की बढ़त है। स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.10% चढ़ा है। हैंगसेंग करीब फ्लैट ट्रेड कर रहा है। ताइवान वेटेड में 0.50% की तेजी है। कोस्‍पी करीब 0.20% मजबूत हुआ है। शंघाई कंपोजिट में 0.15% की तेजी दिख रही है।

जून महीने के ऑटोमोबाइल सेल्स के आंकड़ों पर बाजार की नजर है। ये आज यानी, 1 जुलाई को जारी किया जाएगा। टूव्हीलर्स और पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में ग्रोथ की उम्मीद है। कॉमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में सेल्स फ्लैट रहने का अनुमान है।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट में बंद हुए थे। डाओ जोंस 45 अंकों की गिरावट के साथ 39118 के लेवल पर बंद हुआ। NASDAQ 126 अंकों की कमजोरी के साथ 17732 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 22 अंक नीचे 5460 के लेवल पर बंद हुआ।

NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी FIIs ने शुक्रवार के कारोबार में 23.09 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DIIs ने 6,658.31 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

शुक्रवार को लगातार चौथे दिन बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले बीते कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी 28 जून को शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया।
हालांकि, बाद में मार्केट में गिरावट देखने को मिली। दिनभर कारोबार करने के बाद सेंसेक्स 210 अंक की गिरावट के साथ 79,032 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 33 अंक की गिरावट रही, ये 24,010 के स्तर पर बंद हुआ।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments