Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसमई में खुदरा महंगाई दर 12 महीने के निचले स्तर पर

मई में खुदरा महंगाई दर 12 महीने के निचले स्तर पर

नई दिल्ली (New Delhi)। महंगाई के र्मोचे पर आम आदमी को राहत देने वाली खबर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) (Consumer Price Index (CPI) पर आधारित देश की खुदरा महंगाई दर (Country’s retail inflation rate) मई में सालाना आधार पर घटकर 12 महीने के निचले स्तर 4.75 फीसदी (Decrease to 12 month low of 4.75 percent) पर आ गई है। इससे पिछले महीने अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 4.83 फीसदी थी, जबकि जुलाई 2023 में 4.44 फीसदी रही थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में मामूली गिरावट से मई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई घटकर 12 महीने के निचले स्तर 4.75 फीसदी पर पहुंच गई है। खुदरा महंगाई अप्रैल 2024 में 4.83 फीसदी और मई 2023 में 4.31 फीसदी थी। मई में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 8.69 फीसदी रही, जो अप्रैल में 8.70 फीसदी थी। इस तरह कुल महंगाई में फरवरी 2024 से लगातार कमी आई है। यह फरवरी में 5.1 फीसदी थी और अप्रैल 2024 में घटकर 4.83 फीसदी पर आ गई थी, जो मई में 4.75 फीसदी पर आ गई है।

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सीपीआई आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 4.5 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया था। इसमें पहली तिमाही में इसके 4.9 फीसदी, दूसरी तिमाही में 3.8 फीसदी, तीसरी तिमाही में 4.6 फीसदी और चौथी तिमाही में 4.5 फीसदी रहने का अनुमान है। सरकार ने रिजर्व बैंक को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है कि खुदरा महंगाई दर दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी पर बनी रहे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments