Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसमाइक्रोसॉफ्ट ने सर्वर समस्‍या का जल्‍द समाधान निकलने की जताई उम्‍मीद

माइक्रोसॉफ्ट ने सर्वर समस्‍या का जल्‍द समाधान निकलने की जताई उम्‍मीद

नई दिल्ली (New Delhi)। दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी (World’s largest software company) माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपनी सेवाओं में आ रही दिक्‍क्‍तों के बीच कहा कि वह तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर (software) मंच के अपडेट की वजह से विंडोज संचालित उपकरणों के प्रभावित होने की समस्या से अवगत है। हमें उम्मीद है कि इस समस्या का समाधान जल्द निकाल लिया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्‍ता ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हम तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर मंच के अपडेट के कारण विंडोज उपकरणों को प्रभावित करने वाली समस्या से अवगत हैं। हमें उम्मीद है कि इस समस्या का समाधान जल्द निकाल लिया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आए संकट के चलते दुनियाभर में एयरलाइंस, बैंकों और व्यवसायों का संचालन प्रभावित हुआ है। भारत में इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा और एयर इंडिया एयरलाइंस ने अपने नेटवर्क पर ऑनलाइन चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं में व्यवधान का सामना किया। ऐसे में उन्हें ‘मैनुअल मोड’ अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के वैश्विक संकट से उसकी प्रणाली अप्रभावित हैं। वहीं, शेयर बाजार एनएसई और बीएसई ने भी कहा कि माइक्रोसॉफ्ट प्रणाली के वैश्विक संकट से उन पर कोई असर नहीं हुआ।

उल्‍लेखनीय है कि विश्‍व की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज सिस्टम में आए नए ‘अपडेट’ को डाउनलोड करने से दुनियाभर में उपयोगकर्ताओं को तकनीकी रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी खराबी से दुनियाभर में एयरलाइंस की उड़ानों, टीवी टेलिकास्ट, बैंकिंग सहित कई कार्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर इसका व्‍यापक असर पड़ा है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments