Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeखेलSRH की जीत से मालकिन काव्या मारन खुशी से फूली नहीं समाईं,...

SRH की जीत से मालकिन काव्या मारन खुशी से फूली नहीं समाईं, दौड़ी और पापा के गले से लिपट गईं

चेन्नई। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स पर जीत हासिल की तो टीम की मालिकन काव्या मारन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपने साथ बैठे सभी मेंबर्स से हाई फाइव किया। फिर काव्या भागते हुए पीछे गईं और अपने पिता कलानिधि मारन को गले भी लगाया। आखिरी बार हैदराबाद ने 2018 सीजन में फाइनल में जगह बनाई थी। तब टीम को हार मिली थी। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने एकमात्र बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।
बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 सीजन का इंतजार खत्म करते हुए आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। पिछले आईपीएल सीजन यह टीम टेबल में अंतिम नंबर पर थी तो इस सीजन फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स पर 36 रनों से जीत हासिल की। पहली पारी के बाद राजस्थान फेवरेट मानी जा रही थी लेकिन पैट कमिंस की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

पिछले कई सीजन से टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही थी। 2023 से पहले 2021 में भी हैदराबाद टेबल में अंतिम नंबर पर थी। टीम को 14 मैचों में 11 हार झेलनी पड़ी थी। कई में काव्या की ज्यादा फोटो ऐसी वायरल होती थी जिसमें वह निराश नजर आ रही हैं। 2022 में भी टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और 8वें नंबर पर थी। यानी पिछले तीन सीजन में हैदराबाद का बेस्ट प्रदर्शन टेबल में नंबर-8 पर रहना था। अब टीम फाइनल में है।

हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक के बाद बाएं हाथ के स्पिनरों शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा के फिरकी के जादू से सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी जंग में उसका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। सनराइजर्स के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम ध्रुव जुरेल (35 गेंद में नाबाद 56) और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (42) की उम्दा पारियों के बाजवूद सात विकेट पर 139 रन ही बना सकी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments