Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeखेलबॉल टैम्परिंग के आरोपों पर मोहम्‍मद शमी ने पाकिस्‍तान को लताड़ा, कहा-...

बॉल टैम्परिंग के आरोपों पर मोहम्‍मद शमी ने पाकिस्‍तान को लताड़ा, कहा- कभी खुश नहीं रहेंगे…

नई दिल्‍ली । भारत (India)के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी(fast bowler mohammed shami) ने टी20 विश्व कप(T20 World Cup) के दौरान टीम इंडिया(Team India) पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों (allegations of molestation)के लिए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को लताड़ लगाई है। शमी ने पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटरों द्वारा वनडे विश्व कप के दौरान भी लगाए गए आरोपों को भी बकवास बताया है। शमी के लगातार मैचों में विकेट लेने पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने दावा किया था कि तेज गेंदबाज को गेंद में चिप लगाकर दी गई है।

पाकिस्तानी हमारे साथ कभी खुश नहीं

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, ”पाकिस्तानी हमारे साथ कभी खुश नहीं थे और कभी होंगे भी नहीं। कोई कहता है कि हमें अलग गेंद दी गई है, कोई कहता है गेंद में चिप लगी है। मैंने पहले भी कहा है कि अगर भविष्य में मुझे किसी जगह मौका मिलता है तो मैं गेंद को खोलना चाहूंगा और दिखाऊंगा कि अंदर कोई डिवाइस है या नहीं। अगर तुम्हारे गेंद गेंद को स्विंग या रिवर्स स्विंग करवाएं तो स्किल है और अगर हम करें तो हम गेंद से छेड़छाड़ कर रहे हैं और गेंद में चिप लगा रहे।”

ये लोगों को बेवकूफ बनाने वाली बातें

शमी ने आगे कहा, ”जो टीम उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी वो वहां पर टारगेट होती है। मान लो मैंने डिवाइस से गेंद डाल दिय और बटल उलटा दब गया। मैंने इनस्विंग डाली और वो आउटस्विंग हो गई तो चौका हो जाएगा। ये कार्टूनगिरी कहीं और चल सकती है, ये लोगों को बेवकूफ बनाने वाली बातें हैं।”

इंजमाम उल हक टी20 विश्व कप में लगाए थे आरोप

इंजमाम उल हक ने टी20 विश्व कप के दौरान कहा था, ‘अर्शदीप सिंह जिस समय 15वां ओवर कर रहा था, उस समय गेंद रिवर्स स्विंग कर रहा था। नई बॉल के साथ इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग होना मुश्किल है। इसका मतलब है कि बॉल 12वें-13वें ओवर तक बन गया था कि रिवर्स के काबिल हो गया था। क्योंकि जब वो 15वां ओवर करने आए तो उनका रिवर्स स्विंग होना शुरू हो गया था। तो अंपायर्स को यहां भी आंखें खुली रखनी चाहिए।’

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments