Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeक्राइमMukesh Ambani Threat Case: मुकेश अंबानी को धमकी देने वाले का बेल्जियम...

Mukesh Ambani Threat Case: मुकेश अंबानी को धमकी देने वाले का बेल्जियम कनेक्शन! कैसे हुई राजवीर की गिरफ्तारी? जानिए

Mukesh Ambani Threat Case: एशिया के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Threat Case) को पिछले हफ्ते धमकी भरे ईमेल मिले थे। इस मामले में मुंबई पुलिस(Mumbai Police) ने शनिवार को तेलंगाना और गुजरात से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने अंजाम दिया। गुजरात के गांधीनगर के कल्लोल से राजवीर खंत नामक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। खंत ने शादाब खान के नाम से shadabchan@mailfence.co से धमकी भरा ईमेल भेजा था और फिरौती की मांग की थी । आरोपी ने 27 अक्टूबर को उन्हें पहला ई-मेल भेजकर 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। जान से मारने की धमकियां दीं। फिर 28 अक्टूबर को 200 करोड़ की डिमांड की।

इसके बाद तीसरा मेल 30 अक्टूबर को आया जिसमें सीधे तौर पर 400 करोड़ की फिरौती मांगी गई। दो दिन पहले फिर धमकी दी गयी। पुलिस की जांच में ईमेल भेजने वाले का संबंध बेल्जियम से मिल रहा था। क्योंकि आरोपी ई-मेल भेजने के लिए वीपीएन मास्किंग का इस्तेमाल किया था।

डार्क वेब क्या है?

राजवीर खंत कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष में हैं। वह डार्क वेब के लिए घंटों कंप्यूटर का इस्तेमाल करता था। डार्क वेब इंटरनेट का ही एक हिस्सा है। सर्च इंजन यहां तक ​​नहीं पहुंचता। यह एक विशेष वेब ब्राउज़र है। कैस्परक्सी के अनुसार यह एक प्रकार का डीप वेब है। सर्च इंजन इसे इंडेक्स नहीं कर सकते। डार्क वेब को बहुत ही खतरनाक माना जाता है। बड़े-बड़े साइबर अपराध इसी तरीके से किये जाते हैं।

मुकेश अंबानी को धमकाने वाले स्टूडेंट हैं!

मुंबई की गांवदेवी पुलिस ने सुबह-सुबह 19 साल के गणेश रमेश वनपारधी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया। वह बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वनपारधी ने मुकेश अंबानी को धमकी भरा ईमेल भेजकर फिरौती की मांग की थी। वनपारधी ने टीवी पर रिपोर्ट देखी कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Threat Case) को धमकी दी गई है। फिर उन्होंने एक ई-मेल भी भेजा लेकिन ये मौज-मस्ती उसे महंगी पड़ गई।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments