Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयवीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्‍या, घर में ही...

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्‍या, घर में ही मिला शव

नई दिल्‍ली । बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का बेरहमी से कत्ल हो गया है। दरभंगा में उनकी हत्या की गई है। अब तक इस हत्या की वजह पता नहीं चली है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि निजी रंजिश के चलते शायद इस कांड को अंजाम दिया गया है। मुकेश सहनी बिहार में मल्लाहों के बड़े नेता कहे जाते हैं। वह विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के मुखिया भी हैं। जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी आरजेडी के साथ थे और महागठबंधन का हिस्सा थे।

पिछड़ा समुदाय से आने वाले मुकेश सहनी के पिता की हत्या बिहार में एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। राज्य में कानून व्यवस्था पर यह कांड बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। इस हत्याकांड पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है। ऐसा लग रहा है कि बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है। यहां लगातार हत्याओं का दौर जारी है। जब मुकेश सहनी के पिता का इस तरह कत्ल हो सकता है तो फिर कौन सुरक्षित है।

मुंबई में थे मुकेश सहनी, अब लौट रहे दरभंगा

मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे। खबर मिलते ही वह दरभंगा लौट रहे हैं। एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने जीतन सहनी के कत्ल की पुष्टि की है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। आशंका है कि जीतन सहनी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। ‘सन ऑफ मल्लाह’ कहे जाने वाले मुकेश सहनी की पार्टी लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर मुकाबले में उतरी थी। हालांकि किसी भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली थी। तेजस्वी यादव के साथ नवरात्रि के मौके पर मछली खाने वाला वीडियो बनाने पर मुकेश सहनी घिर गए थे।

घर पर अकेले ही रहते थे मुकेश सहनी के पिता

पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि मुकेश सहनी के पिता घर में अकेले ही रहते थे। मुकेश सहनी की मां का निधन 10 साल पहले ही हो चुका था। पिता की देखभाल और अन्य कामकाज के लिए दिन में नौकर रहा करते हैं, लेकिन रात में वह घर चले जाते थे। आशंका है कि रात को ही जीतन सहनी का कत्ल धारदार हथियार से किया गया। उनके शरीर पर इतने ज्यादा वार किए गए कि शव छलनी हो गया है।

मुकेश सहनी पटना ले जाना चाहते थे पर नही माने पिता

मौके पर पहुंचे दरभंगा एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने कहा कि मामले की जांच शुरू हो गई है। हर ऐंगल से पड़ताल की जा रही है ताकि पता चल सके कि हत्या की वजह क्या थी। एक ग्रामीण ने बताया कि मुकेश सहनी मुंबई में थे, जो जानकारी मिलते ही रवाना हो गए हैं। जीतन सहनी के दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों की ही शादी हो चुकी थी और जीतन सहनी अकेले ही गांव के घर में रहते थे। मुकेश सहनी पटना में रहते हैं। कहा जा रहा है कि मुकेश सहनी कई बार अपने पिता से पटना में चलकर रहने को कह चुके थे, लेकिन वह गांव में ही रहना चाहते थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments