Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeक्राइमSajjan Jindal: बलात्कार के आरोप पर उद्योगपति सज्जन जिंदल की पहली प्रतिक्रिया,...

Sajjan Jindal: बलात्कार के आरोप पर उद्योगपति सज्जन जिंदल की पहली प्रतिक्रिया, बोले….

मुंबई: JSW ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल (62) पर मुंबई की एक अविवाहित महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में सज्जन जिंदल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। सज्जन जिंदल ने महिला द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। दरअसल मुंबई की एक 30 साल की महिला ने सज्जन जिंदल पर रेप का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद उद्योग जगत में हड़कंप मच गया था। इस बाबत पीड़ित महिला ने मुंबई शहर के बीकेसी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बीते 13 दिसंबर को धारा 376 (बलात्कार), 354 (महिला से छेड़छाड़) और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज कराया था।

सज्जन जिंदल के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सज्जन जिंदल पर लगे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इसके अलावा जिंदल पूरी पूछताछ में पूरा सहयोग करेंगे। सज्जन जिंदल की तरफ से कहा गया कि हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि मामले की जांच जारी है। जिंदल की तरफ से यह भी कहा गया कि हम आपसे परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।

महिला ने क्या आरोप लगाए थे?

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी सज्जन जिंदल से मुलाकात 2021 में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। इसके बाद उनकी कई बार मुलाकात हुई। जिंदल ने उसे शादी का झांसा दिया था और उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी। इसके बाद पीड़िता को मुंबई के जिंदल मेंशन में प्रताड़ित किया गया। पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में महिला ने बताया है कि 24 जनवरी 2022 को सज्जन जिंदल ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

महिला ने यह भी दावा किया कि जिंदल ने उससे माफी मांगी थी। हालांकि, बाद में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और उनसे संपर्क करने से रोका। इसके बाद महिला ने फरवरी में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन, जब पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो उसने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments