मुंबई: आत्मसम्मान मंच के अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर देश के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और डिजिटल होर्डिंग (एयरपोर्ट,हाईवे, स्टेशन आदि) में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर पूजन का लाइव प्रसारण किए जाने की मांग की है.
देश के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और डिजिटल होर्डिंग्स(एयरपोर्ट,हाईवे, स्टेशन etc)में २२ जनवरी को श्रीराम मंदिर पूजन का लाइव प्रसारण किया जाए,इसे लेकर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जी को पत्र। #JayShreeRam@PMOIndia@ianuragthakur @mieknathshinde @Dev_Fadnavis #Rambhakt pic.twitter.com/dS8qdXzdI2
— nityanand sharma (@nityas2010) January 6, 2024
नित्यानंद शर्मा का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा रामभक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें. इसी वजह से उन्होंने सरकार से यह मांग की है.
Ram Mandir Ayodhya: अब मुंबई में लीजिए अयोध्या का अनुभव, यहां बन रही है राम मंदिर की प्रतिकृति
नित्यानंद शर्मा को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग जरूर मानेगी। उनका कहना है कई वर्षो की तपस्या और संघर्ष के बाद यह सुनहरा मौका आया है।
