मुंबई: एक तरफ संसद और महाराष्ट्र सरकार का शीतकालीन अधिवेशन शुरू है। दोनों ही जगहों पर विपक्ष ने सरकार पर उनके कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं दूसरी तरफ आज मुंबई के कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया और नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ करने लगे।
इस बात की भनक जैसे ही मुंबई पुलिस को लगी तुरंत पुलिस महकमे ने भी मोर्चा संभाला और बीजेपी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लाठीचार्ज किया। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस को संविधान विरोधी बताते हुए नारेबाजी और तोड़फोड़ कर रहे थे।
कुछ दिन पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह के बाबासाहेब अंबेडकर को लेकर बयान देने के बाद विपक्ष ने शाह के इस्तीफे तक की मांग कर दी थी। आज कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले के बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा वर्षा गायकवाड़ ने फिर बीजेपी पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि हम लोग संविधान को मानने वाले हैं लेकिन मनुवादी सोच रखने वाली बीजेपी के राज में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मुंबई में इतनी बढ़ी घटना हो गई आखिर राज्य के गृहमंत्री क्या कर रहे हैं?