Monday, April 13, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedमुंबई: BMC ने मढ़ आइलैंड में 'तुझी माझी जमली जोड़ी' के शूटिंग...

मुंबई: BMC ने मढ़ आइलैंड में ‘तुझी माझी जमली जोड़ी’ के शूटिंग सेट समेत 14 अवैध निर्माण किए ध्वस्त

मुंबई: बीएमसी ने मुंबई के मढ़ आइलैंड स्थित पी नॉर्थ वार्ड में मराठी धारावाहिक ‘तुझी माझी जमली जोड़ी’ के शूटिंग सेट सहित नकली नक्शे पर बने 14 अवैध निर्माणों को गिराया। एक साल से जारी अवैध शूटिंग पर चला बीएमसी का बुलडोजर। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

पिछले दो हफ्तों में कुल 24 निर्माणों पर कार्रवाई

पी (उत्तर) विभाग के अंतर्गत आने वाले एरंगळ और वलनाई गांवों में13 मई को 14 अवैध निर्माण गिराए गए। इससे पहले पिछले सप्ताह 9 निर्माणों को हटाया गया था, जिनमें एक अवैध बंगला भी शामिल था। इस तरह बीते दो हफ्तों में कुल 24 निर्माणों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

टीवी सीरियल सेट पर एक्शन – नकली दस्तावेजों से चल रही थी शूटिंग

मढ़ आइलैंड में एक साल से चल रही मराठी टीवी सीरियल ‘तुझी माझी जमली जोड़ी’ की शूटिंग के लिए बनाया गया सेट भी इस कार्रवाई की जद में आया।  बीएमसी पी नॉर्थ वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर कुंदन वलवी ने जब सेट मालिकों से वैध कागजात मांगे तो जांच में दस्तावेज फर्जी निकले। इसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

सब इंजीनियर प्रवीण मुलुक के नेतृत्व में सुबह दो बुलडोजर के साथ टीम ने सेट पर पहुंचकर पूरी संरचना को ध्वस्त कर दिया।
एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सागर राणे के अनुसार,
इस कार्रवाई में एरंगळ में: 3 निर्माण (1900, 1700, 650 वर्गफुट),  वलनाई में: 11 निर्माण (200–300 वर्गफुट प्रत्येक) को तीन जेसीबी और मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया.

इस दौरान बीएमसी के 10 अधिकारी-कर्मचारी समेतप र्याप्त पुलिस बल की तैनाती थी। असिस्टेंट इंजीनियर राजेश सुनावने ने की निगरानी में सेट को केवल 5 घंटे में पूरी तरह तोड़ दिया गया।

असिस्टेंट कमिश्नर कुंदन वलवी बोले अभियान अभी जारी रहेगा

बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि नकली नक्शों पर आधारित कुल 101 अवैध निर्माणों को मई 2025 के अंत तक हटाने का लक्ष्य है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments