मुंबई: सेंट्रल रेलवे के यात्रियों के लिए यह खबर बेहद अहम है। दरअसल मध्य रेल नाईट ब्लॉक करने जा रहा है। जिसकी वजह से यात्रियों को कुछ मुश्किलें पेश आ सकती हैं। सेंट्रल रेलवे दिनांक 20/21-12-2023 (बुधवार/गुरुवार मध्यरात्रि) से 23/24.12.2023 (शनिवार/रविवार मध्यरात्रि) तक टिटवाला के पास 4 लेन रोड ओवर ब्रिज हेतु गर्डर्स लॉन्च करने के लिए खडावली और टिटवाला खंड के बीच विशेष रात्रि यातायात ब्लॉक।
ब्लॉक विवरण:
• खडावली और टिटवाला के बीच टिटवाला स्टेशन के किलोमीटर 64/30-31 पर 45.4 मीटर के 4 लेन रोड ओवर ब्रिज गार्डर लॉन्च करने के लिए विशेष रात्रि यातायात ब्लॉक
ब्लॉक की तिथि, समय और अवधि:
00.00 बजे से 02.00 बजे तक (2 घंटे)।
• दिनांक 20/21-12-2023 (बुधवार/गुरुवार मध्यरात्रि),
• दिनांक 21/22-12-2023 (गुरुवार/शुक्रवार मध्यरात्रि),
• 22/23-12-2023 (शुक्रवार/शनिवार मध्यरात्रि) और
• 23/24-12-2023 (शनिवार/रविवार मध्यरात्रि)
ब्लॉक खंड:
• अप लाइनें – खडावली से टिटवाला
(क्रॉस ओवर और रिवर्सल प्लेटफॉर्म को छोड़कर, अप प्लेटफॉर्म सहित)
इसके कारण ट्रेन चलाने का पैटर्न इस प्रकार होगा:
• टिटवाला के लिए सीएसएमटी से 23.51 बजे प्रस्थान करने वाली लोकल ठाणे में समाप्त कर दी जाएगी
• सीएसएमटी के लिए टिटवाला से 03.56 बजे प्रस्थान करने वाली लोकल ठाणे से चलेगी
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक के लिए रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।
