मुंबई: कांग्रेस विधायक और मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) की अध्यक्षा वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने बुधवार को ट्रांसजेंडर कम्युनिटी सेल के अध्यक्ष पद के तौर पर सलमा उमरखान साखरकर को नियुक्त किया। गौरतलब है कि मुंबई शहर में कांग्रेस (Mumbai Congress) की तरफ से इस तरह की यह पहली नियुक्ति है। वर्षा गायकवाड़ ने नवनियुक्त अध्यक्ष सलमा उमरखान साखरकर को बधाई दी और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
वर्षा गायकवाड़ ने पत्र में कहा, ‘रूढ़िवादिता विचारों को तोड़ने में कांग्रेस हमेशा सबसे आगे रही है। हम सभी समुदायों के बीच सामंजस्य और सद्भाव स्थापित करने में विश्वास करते हैं। ट्रांसजेंडर समुदाय को नए जोश के साथ अपनी राय रखने और मुश्किलों को खत्म करने के लिए एक मंच मिलेगा।’

राजनीति नहीं सोशल वर्क पसंद है मुझे
लीड न्यूज़ टुडे से बातचीत के दौरान सलमा खान ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। वहां मुझे एक सेल की जवाबदारी दी गई है। अपने समाज की बेहतरी के लिए मैं इस मौके का बखूबी इस्तेमाल करूंगी। सलमा ने कहा कि अगर समाज के लोग हमें मुख्य धारा में लाएंगे तो हम भी डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट बन सकते हैं।
‘उद्धव ठाकरे को झटका, शिवसेना एकनाथ शिंदे की’, राहुल नार्वेकर के फैसले की 10 अहम बातें जानिए
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वो राजनीति में फुलटाइम आना चाहती है और क्या वो चुनाव भी लड़ना चाहेंगी। जवाब में सलमा खान ने कहा कि मेरी राजनीति में कोई रुचि नही है। मुझे सोशल वर्क ज्यादा पसंद है। हालांकि, अगर मुझे अपने समाज के लिए चुनाव लड़ना पड़ा तो मैं पीछे नहीं हटूंगी।
