Mumbai: मुंबई कांग्रेस ने बीजेपी पर चुनाव आयोग की मदद से चुनाव में मतदाताओं के वोट चोरी करने का आरोप लगाया है। मुंबई कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने इस मतचोरी का खुलासा करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग के भ्रष्टाचार को उजागर किया है।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ के निर्देश पर आजाद मैदान स्थित पार्टी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, संगठन प्रभारी प्रणिल नायर, मुख्य प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस, नगरसेविका अंजंता यादव, महेंद्र मुंगेकर, कचरू यादव, बी.के. तिवारी समेत कई नेता उपस्थित थे।
