मुंबई: नवऊर्जा फाउंडेशन, मानस परिवार द्वारा कुरार गांव, मलाड (पूर्व) में महर्षी बुवा साळवी मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। इस में आयोजन पद्मविभूषण स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की मधुर वाणी में राम कथा सुनने का सुनहरा मौका मलाड वासियों को मिल रहा है। आज रामकथा का पांचवा दिन था। आज राम कथा में भगवान राम की बाल लीलाओं का संगीतमय वर्णन किया गया। सारे भक्तगण रामकथा सुनने में भाव विभोर नजर आए। आलम ये था कि पूरा पंडाल हजारों की तादाद में आए श्रद्धालुओं से भर गया।
सावधान! महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में फैला कोरोना का JN.1 वैरिएंट, 3 की मौत; सबसे ज्यादा धोखा कहाँ?
राम कथा के अवसर पर आज उत्तर-मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, बृजमोहन पांडेय (संपादक नवभारत )विधायक नितेश राणे, न्यायमूर्ति आशीष अयाचित, पूर्व विधायक घनश्याम दुबे, पूर्व विधायक रमेश सिंह, एनसीबी मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर सवानखेड़े, राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मानित और कसाब जैसे आतंकवादी को पकडने वाले मंगेश नाईक, शमशेर यादव महासचिव, ठाणे शहर जिल्हा, अभिनेत्री क्रांती रेडकर, गौरी शंकर चौबे, श्रीमती हिमांगी सखी माँ आदी मान्यवर उपस्थित थे।
