मुंबई: पिछले चार दिनों से जारी Maratha Protest ने शहर की कई सड़कों और रेलवे स्टेशन के आसपास की जगहों को प्रभावित किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और BMC ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आज स्थिति सामान्य दिख रही है और यातायात बहाल हो गया है।
कोर्ट के आदेश के बाद हुई मुंबई पुलिस की कार्रवाई
बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज दोपहर तक सड़कें खाली करने का आदेश दिया था। इसके बाद Mumbai पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और अर्धसैनिक बलों ने मिलकर प्रदर्शनकारियों को CSMT और South Mumbai के व्यस्त इलाकों से हटाना शुरू किया।
BMC की सफाई और सड़कें सामान्य
रातभर BMC की टीम ने सड़कें और रेलवे स्टेशन परिसर साफ करने में जुटी रही। आंदोलनकारियों की भीड़ हटने के बाद जमा कचरा और जाम को हटाकर यातायात सामान्य किया गया।
Manoj Jarange Patil के सख्त निर्देश
Manoj Jarange Patil ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि पुलिस और प्रशासन के काम में पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जो उनकी बात नहीं मानेंगे, वह अपने गांव लौट सकता है।
Maratha Reservation: मराठा आरक्षण आंदोलन का पूरा इतिहास, 1982 से 2025 तक की संघर्षगाथा पढ़िए
Traffic और सड़कें अब सामान्य
Mumbai पुलिस और Traffic विभाग ने शहर में Maratha Protest के प्रदर्शनकारियों की गाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई। CSMT और South Mumbai की सड़कें अब साफ हैं, और यातायात बहाल हो गया है। लोग धीरे-धीरे अपने कामकाज में लौट रहे हैं।
मनोज जरांगे पाटील पहुंचे मुंबई के आजाद मैदान, मराठा आरक्षण के लिए आमरण अनशन शुरू
आगे की सुनवाई
अदालत ने इस मामले पर आज दोपहर 3 बजे फिर से सुनवाई करने और आगे के निर्देश जारी करने का ऐलान किया है।