Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedपुणे के बाद मुंबई में 12 साल की बेटी से गैंगरेप, 24...

पुणे के बाद मुंबई में 12 साल की बेटी से गैंगरेप, 24 से 27 फरवरी की बीच घटना आपको रुला देगी

Mumbai GangRape: पुणे में रेप की घटना के बाद मुंबई की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया. फिलहाल पुलिस ने इन पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है. यह मामला 24 फरवरी का है जब लड़की अचानक घर से गायब हो गई थी. जो 27 फरवरी को पुलिस को दादर रेलवे स्टेशन परिसर में मिली. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और लड़की अपराधियों की दरिंदगी का शिकार हो चुकी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में अपने रिश्तेदारों के साथ रहती थी. 24 फरवरी को वह घर से गायब हो गई. जिसके बाद पीड़ित लड़की के रिश्तेदारों ने 26 फरवरी को जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में उसके अपहरण का मामला दर्ज करवाया लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चला.

इसी दौरान 27 फरवरी को लड़की दादर रेलवे स्टेशन के पास अकेली मिली. पुलिस ने शक होने पर जब उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की सारी बात पुलिस को बताई. इसके बाद दादर पुलिस ने पीड़िता को जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन के हवाले किया.

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

छानबीन में पुलिस को पता चला कि एक एसी मैकेनिक ने पीड़िता का अपहरण किया और उसे जोगेश्वरी स्थित संजय नगर में मौजूद अपने घर पर लेकर गया. जहां 26 फरवरी की रात तीन लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. इसके बाद 27 फरवरी को जैसे-तैसे लड़की उनकी गिरफ्त से छूटने में कामयाब हुई.

जोगेश्वरी से छूटकर पीड़िता घाटकोपर तक पहुंच गई. इस दौरान दो अन्य लोगों ने मदद करने के बहाने मरीन ड्राइव और उसके बाद दादर ले गए. जहां उन दोनों ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया.

सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार घर में झगड़े की वजह से लड़की घर छोड़कर चली गई थी. सीसीटीवी की मदद से पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुई इस अमानवीय घटना ने सभी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक प्रश्न चिन्ह जरूर खड़ा कर दिया है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments