मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे ने पदभार ग्रहण के बाद इन अवैध लॉटरी कारोबारियों पर नकेल कसने के फरमान सुनाया था। उसका कुछ असर भी दिखाई पड़ा था। हालांकि, उनके जाने के बाद ये लॉटरी सेंटर भी एक्टिव हो गए हैं।
Friday, April 17, 2026
No menu items!
Homeक्राइमImpact: अवैध ऑनलाइन लॉटरी केंद्रों पर लगा ताला, मुंबई पुलिस का एक्शन,...

Impact: अवैध ऑनलाइन लॉटरी केंद्रों पर लगा ताला, मुंबई पुलिस का एक्शन, लीड न्यूज़ टुडे की खबर का असर

मुंबई: बुधवार को लीड न्यूज़ टुडे ने मुंबई उपनगर के मलाड पूर्व इलाके में धड़ल्ले से चल रहे अवैध ऑनलाइन लॉटरी केंद्रों से जुड़ी खबर पब्लिश की थी। खबर के पब्लिश होने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में नजर आई। नतीजतन कल तक जो अवैध ऑनलाइन लॉटरी केंद्र शुरू थे। आज वहां ताला नजर आया। हालांकि, अवैध लॉटरी केंद्रों का बंद होना महज एक रस्म अदायगी है या फिर कुछ और इसका पता तो बाद में ही चलेगा। लीड न्यूज़ टुडे मुंबई पुलिस का भी शुक्रगुजार है कि उन्होंने ये त्वरित एक्शन लिया।

बता दें कि मायानगरी मुंबई में फिलहाल आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियां अवैध लॉटरी का कारोबार चला रही हैं। जिसमें स्किल 11, ग्रीन 11, डॉट 11 जैसी कंपनियां शामिल हैं। कई बार इन अवैध लॉटरी के अड्डों पर कारवाई भी हुई है लेकिन लॉटरी के इन अवैध कारोबारियों के अंदर मुंबई पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: पर्दे के पीछे अवैध लॉटरी का धंदा, मुंबई पुलिस की नाक के नीचे फलफूल रहा कारोबार

इस वजह से गरीब इंसान इन अवैध लॉटरी के कारोबारियों के चुंगल आसानी से फंसकर अपनी मेहनत की कमाई को लुटाकर घर लौट रहा है। इन अवैध लॉटरी कारोबारियों की वजह से महाराष्ट्र सरकार की तिजोरी पर भी खासा असर पड़ रहा है। जल्द ही हम मुंबई के अन्य इलाकों में चल रहे अवैध लॉटरी केंद्रों की भी खबर आपके सामने पेश करेंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments