Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeक्राइमSajjan Jindal: उद्योगपति सज्जन जिंदल के खिलाफ मुंबई में इन धाराओं के...

Sajjan Jindal: उद्योगपति सज्जन जिंदल के खिलाफ मुंबई में इन धाराओं के तहत FIR, महिला ने लगाया रेप…

मुंबई: देश के जाने माने इंडस्ट्रियलिस्ट सज्जन जिंदल के खिलाफ मुंबई शहर के बीकेसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। सज्जन जिंदल जेएसडब्ल्यू के प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) हैं। उनके खिलाफ एक तीस (30) वर्षीय महिला ने बलात्कार की एफआईआर दर्ज करवाई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़ित महिला और सज्जन जिंदल की मुलाक़ात आईपीएल मैच के दौरान तकरीबन दो साल पहले हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ बीते साल यानी 24 जनवरी 2022 को बीकेसी स्थित जेएसडब्ल्यू के दफ्तर में रेप हुआ था।

इस मामले में पीड़िता ने साल 2023 के फरवरी महीने में बीकेसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, यह शिकायत एफआईआर में तब्दील नहीं हो पाई थी। मजबूरी में फिर पीड़िता को अदालत का रुख करना पड़ा। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। एफआईआर की कॉपी लीड न्यूज़ टुडे के पास है।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में हमने सज्जन जिंदल से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। सूत्रों की माने तो इस मामले में जल्द ही पीड़िता द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस भी हो सकती है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में धारा 376, 506 और 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला 13 दिसंबर 2023 को दर्ज किया गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments