Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedकोरोना काल में सैकड़ों बच्चों की क्राउड फंडिंग से भरी फीस, अब...

कोरोना काल में सैकड़ों बच्चों की क्राउड फंडिंग से भरी फीस, अब अवार्ड से सम्मानित हुईं प्रिंसिपल शर्ली उदयकुमार पाणिग्रही

मुंबई: कोरोना काल की कड़वी यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। उस दौरान कितने लोगों ने अपनों को खोया, वहीं कितने लोगों बेरोजगार हुए। इसके चलते कई बच्चों को स्कूल की फीस भरने में खासी दिक्कतें पेश आईं। इन सबके बीच मुंबई पवई इंग्लिश हाईस्कूल की प्रिंसिपल शर्ली उदयकुमार पाणिग्रही ने क्राउड फंडिंग के जरिए सैकड़ों बच्चों की फीस का प्रबंध किया। ताकि उनकी पढाई में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने पाए। शर्ली उदयकुमार पाणिग्रही को पवई इंग्लिश हाईस्कूल में सुबह 10बजे OMG WORLD RECORD द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार उन्हें कोविड महामारी के दौरान अपने स्कूली बच्चों की फीस के लिए एक करोड़ की धनराशि जमा करने के लिए मिला।

बच्चों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने में मदद

शिक्षा का महत्व जानकर शर्ली उदयकुमार पाणिग्रही ने न सिर्फ अपने स्कूली छात्रों की मदद की बल्कि स्कूल कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने में भी मदद की। उनके इस महान कार्य में शामिल होने के लिए आज OMG वर्ल्ड रिकॉर्ड के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता मौजूद थे। जिन्होंने उन्हें गोल्ड मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान पवई इंग्लिश हाईस्कूल के मानव धर्म मिशन ट्रस्ट के सभासद सौदामिनी शर्मा भी आई थी। सौदामिनी शर्मा ने प्रिंसिपल शर्ली उदय कुमार को शुभकामनाएं दी।

यह कार्यक्रम छात्रों के लिए तथा शिक्षकों को बहुत ही प्रोत्साहित करने वाला था। वहीं दिनेश गुप्ता ने अपने मोटिवेशनल स्पीच से छात्रों के मन में उत्साह, जागरूकता, सकारात्मक विचार भरे। जिससे आनंदित होकर शिक्षक वर्ग और छात्रों ने अपने दिल में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रखने का प्रण किया। इस कार्यक्रम में आए सभी अतिथि गण तथा छात्रों ने शर्ली उदय कुमार को शुभकामनाएं देकर उनके हौसले, कर्तव्य परायणता की दाद देते हुए उन्हें ऐसे ही शुभ कार्य करते रहने की कामना की।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments