Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिमैं भाई को खुश देखना चाहती हुं...शादी करें और बच्‍चें हों; PM...

मैं भाई को खुश देखना चाहती हुं…शादी करें और बच्‍चें हों; PM के सवाल पर प्रियंका का जवाब

नई दिल्‍ली। राहुल गांधी(Rahul Gandhi) शादी कब करेंगे? कांग्रेस पार्टी (congress party)से लेकर देश के सियासी गलियारों और आम जनता (General public)के बीच इस सवाल के जवाब की तलाश (looking for answers)होती रहती है। हाल ही में रायबरेली में एक रैली के दौरान जब भीड़ ने राहुल गांधी से उनके उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा था तो उन्होंने हंसते हुए कहा था कि लगता है अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

मैं अपने भाई को खुश देखना चाहती हूं: प्रियंका

उनकी बहन प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की शादी को लेकर ताजा बयान दिया है। प्रियंका ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे राहुल के पीएम बनने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह इंडिया गठबंधन को तय करना है। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक मैं अपने भाई को खुश देखना चाहती हूं।

शादी पर राहुल का स्टैंड

बीते सोमवार को राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहा था। इस मंच पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके साथ थी। प्रियंका जब रैली को संबोधित कर रही थीं तब भीड़ बार-बार एक ही सवाल दोहरा रही थी कि राहुल शादी कब करेंगे? प्रियंका ने इस सवाल का जवाब देने के लिए राहुल को आगे कर दिया। इसके बाद राहुल ने भीड़ को जोर से आवाज लगाते सुना तो उन्होंने अपने आसपास खड़े लोगों से पूछा कि भीड़ क्या सवाल पूछ रही है। तब तक उन्हें खुद ही सवाल सुनाई देने लगा। राहुल ने भीड़ को संबोधित करते हुए मुस्कुराते हुए कहा,’अब जल्द ही करनी पड़ेगी।’

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments